Finance Rashifal (Horoscope) Today 24 August 2019: मेष राशिफल : आज किसी निवेश के में पैसा लगाने से बचें। ऐसा न हो कि पैसा फंस जाए। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। जिससे लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
वृषभ राशिफल : आज बिजनेस से आर्थिक लाभ के योग हैं। कर्ज वापसी की भी प्रबल संभावना है। नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना है। पैसों के खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। कर्मों के द्वारा पैसों की कमाई में सफल होंगे।
मिथुन राशिफल : आर्थिक मामलों में सुधार होता दिखाई देगा। परिवार के किसी सदस्य से धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। पार्टनर को आर्थिक मदद कर सकते हैं।
कर्क राशिफल : वित्तीय मामलों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। धन लेनदेन में अच्छा व्यवहार रखें। नियमित आय में बढ़ोतरी होगी। घरेलू कार्यों में फिजूलखर्ची होगी।
सिंह राशिफल : नियमित आय में प्रगति होने वाली है। सरकारी योजनाओं के काम में पैसा खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा। माता से आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या राशिफल : आज आर्थिक मामलों में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। धन खर्च की अधिकता से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है। छोटे भाई के पढ़ाई में पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे इनकम बढ़ेगा। दोस्तों को दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। अधिक खर्च करने से बजट का संतुलन बिगड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल : दैनिक आय में कमी और खर्च की अधिकता रहेगी। परंतु कुछ समय बाद धीरे-धीरे आय के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक काम में खर्च अधिक होगा। निवेश करने के लिए यह समय साही है। हालांकि इसके लिए सोच समझकर निर्णय लें।
धनु राशिफल : धन खर्च की अधिकता से मन अप्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में किस्मत का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी को पैसा उधार देना पड़ेगा। संभव है किसी खास को उधार देना पड़े।
मकर राशिफल : आर्थिक चिंता से छुटकारा मिलने वाला है। व्यवसाय में कुछ हद तक घाटा हो सकता है। पारिवारिक मसले पर अचानक धन खर्च करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची से बचकर चलें।
कुंभ राशिफल : व्यापार में समझौता करने से बचें, संभव है कोई क्षति हो जाए। लव पार्टनर को आर्थिक मदद करना पड़ सकता है। आर्थिक उन्नति में किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशिफल : आज आप अपने बिजनेस के विस्तार के लिए नए संपर्क बनाएंगे। यदि व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो साइड व्यवसाय के तौर पर भी कुछ करें। इससे आपको संतुष्टि मिलेगी और धन लाभ भी संभव है।
(और अधिक राशिफल से संबंधित खबरें… Astrology )