Finance Rashifal (Horoscope) Today 23 August 2019: मेष राशिफल : पैतृक संपत्ति से नुकसान हो सकता है। भाई के बीच जमीन का बंटवारा होगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। साझेदारी के काम से धन लाभ हो सकता है। निवेश करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल : किसी जगह से अचानक धन लाभ होगा। बाहरी आमदनी हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचकर रहना होगा।

मिथुन राशिफल : आज आर्थिक प्रगति होगी। करियर में कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने से खर्च अधिक होगा।

कर्क राशिफल : पैतृक संपत्ति से विवाद होने के कारण धन खर्च होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव होता नजर आएगा। किसी दोस्त को पैसा उधार देना पड़ सकता है। दुकानदारी से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशिफल : किसी काम में पूंजी निवेश की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार से आर्थिक लाभ होगा। बड़े भाई से आर्थिक मदद मिल सकता है। दिया हुआ पैसा वापस मिलने वाला है। व्यापार में चुनतियों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशिफल : आज किसी काम में पूंजी निवेश करने से बचें। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। प्रॉपर्टी के काम से लाभ हो सकता है। नौकरी में किसी कारण से बदलाव कर सकते हैं।

[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : निजी व्यापार में पैसा निवेश कर सकते हैं। इससे लाभ होने वाला है। दैनिक आय में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। पिता से धन लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत पर खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल : नौकरी में उन्नति होने वाली है। साझेदारी के काम से आर्थिक लाभ के योग हैं। आज पूंजी निवेश करने का मन बना सकते हैं। हालांकि इसके लिए परिवारवालों से विचार कर लें।

धनु राशिफल : लंबी अवधि के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। व्यापार में किसी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। कठिन परिश्रम से दैनिक आय में वृद्धि होने की संभावना है। घूमने-फिरने में धन खर्च होने वाला है।

मकर राशिफल : पैसों के खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। कर्मों के द्वारा पैसों की कमाई में सफल रहेंगे। र्थिक मुद्दे पर कोई भी निर्णय किसी के कहने पर न लें।

कुंभ राशिफल : फाइनेंशनल कार्यों में नई शुरुआत से खर्च बढ़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे आय के साधन बढ़ेंगे। दोस्तों के ऊपर खर्च अधिक होंगे। निवेश करने के लिए यह समय सही है, लेकिन इसके लिए परिवार के सदस्यों से विचार कर लेना अच्छा होगा।

मीन राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे धन आएगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्च अत्यधिक सोच-समझकर करें। निवेश करने में दूसरों की सलाह से बचें। व्यापार में आर्थिक प्रगति होता नजर आएगा।