Finance Horoscope Today, chandra grahan or lunar eclipse effects: 16 जुलाई यानी आज गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसा योग आज से 149 साल पहले यानी कि 12 जुलाई सन् 1870 में बना था। उस समय गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण साथ-साथ थे साथ ही शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में बैठे थे। इस बार भी ग्रहों की स्थिति बिल्कुल ऐसी ही बन रही है। तो इस कारण ज्योतिष अनुसार इस दुर्लभ योग का सभी राशि वालों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है। किन्हें लाभ तो किन्हें नुकसान हो सकता है। जानें अपना आर्थिक राशिफल यहां…
मेष राशिफल:आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कर्ज बढ़ने के आसार हैं। अचानक से खर्चे बढ़ने से आपको परेशानी महसूस होगी। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचें।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर धन खर्च करें। वाहन की खरीदारी आज न करें तो बेहतर होगा। नया काम शुरु करने से बचें। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद न करें।
मिथुन राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है कभी लाभ तो कभी नुकसान की स्थिति बन सकती है। इसलिए जोखिम लेने से बचें। नए काम की शुरुआत भी इस समय न करें तो उचित होगा।
कर्क राशिफल: पैसों की तंगी महसूस होगी। जरूरी कार्यों में ही धन खर्च करें। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का सोच सकते हैं। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है। विदेश से जुड़े मामलों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है।
कन्या राशिफल: कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। दोस्तों का जरूरी काम में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। महिला पक्ष से धन लाभ हो सकता है।
तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। मित्र धोखा दे सकता है। जिस कारण धन हानि के भी योग है। वाहन की खरीदारी न करें। व्यर्थ की यात्रा में धन खर्च होगा।
वृश्चिक राशिफल: काम के चलते आज यात्रा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन भविष्य में इसके शुभ फल प्राप्त होंगे। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को निराशा हाथ लग सकती है।
धनु राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। साथ ही आज सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलने की भी उम्मीद है। भाग्य आपके साथ है।
मकर राशिफल: पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन कर्ज का पैसा डूब सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। किसी काम में जल्दबाजी न करें।
कुंभ राशिफल: बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। धन हानि हो सकती है। बुजुर्ग लोगों की सेहत में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी वालों को कार्य स्थल पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशिफल: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। चोरी का भय रहेगा। इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर किसी पर भरोसा न करें। आज यात्रा से नुकसान की आशंका है।