हिंदू धर्म में भगवान शिव को लेकर लोगों में काफी आस्था देखी जाती है। स्वभाव के भोले होने के कारण इन्हे भोलेनाथ नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है जो व्यक्ति सच्चे मन से इनकी अराधना करता है उससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन राशि अनुसार भगवान शिव की अराधना करने का खास महत्व माना गया है…
मेष राशि – इस राशि के जातकों को भगवान शिव के शिवलिंग रूप की पूजा करनी चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर दूध और दही चढ़ाएं। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि – इस राशि के लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दही, सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे।
मिथुन राशि – इस राशि के लोगों को स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करके मीठा भोग लाएं।
कर्क राशि – चंदन और शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से खास फल प्राप्त हो सकते हैं। आट की रोटी बनाकर भगवान को भोग लगाएं।
सिंह राशि – जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से खास फायदा मिल सकता है। ऐसा करने से रुके हुए काम बनने लगेंगे।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातक शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। इसके साथ ही बेल पत्र, बैर, धतुरा और भांग का पत्ता भी चढ़ाया जा सकता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
तुला राशि – इस राशि के लोगों को जल में फूल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही भोग में मक्खन और मिश्री का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि – भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करना इन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। भगवान शिव को लाल रंग के फूल चढ़ाएं इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि – इस राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए केसर के दूध से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को पीले रंग के फूल चढ़ाकर सूखे मेवों का भोग लगाएं।
[bc_video video_id=”5802539420001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर राशि – इस राशि के जातकों को नारियल पानी या गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पूजा करके गेहूं का दान करें इससे रुके हुए काम बनने लगेंगे।
कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को तिल के तेल या नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिवाष्टाक का पाठ करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
मीन राशि – शिव की पूजा में केसर, दूध, दही, शहद और फूल का प्रयोग करें। शिव चालीसा का पाठ करें इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।