Chandra Grahan 2019 or Partial Lunar Eclipse July 2019 Effects on Rashi or Zodiac Signs: 16 जुलाई की देर रात यानि 17 जुलाई को 1 बजकर 30 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। और इसकी समाप्ति सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर होगी। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन यह ग्रहण आशिंक रूप से लगेगा। ज्योतिष अनुसार ग्रहण का मनुष्य के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। इस बार का चंद्र ग्रहण मेष, मिथुन, सिंह और धनु वालों के लिए खास रहने वाला है। इनके रुके हुए कार्य बनेंगे साथ ही शत्रु भी निर्बल होंगे। लेकिन बाकी राशियों के लिए कुछ न कुछ मुश्किलें आने वाली हैं। जानें ग्रहण का सभी राशियों पर असर…
मेष: इस राशि के जातकों पर ग्रहण का सकारात्मक असर पड़ता दिखाई दे रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। शत्रुओं का नाश होगा। लेकिन स्वास्थ्य कुछ परेशान करने वाला है। खासकर महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।
वृष: अचानक खर्चे बढ़ेंगे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। नए मित्र बनाने से बचें। यात्रा से लाभ मिलेगा। विदेश के कार्यों में सफलता और स्त्री पक्ष से सुख समाचार मिलने की उम्मीद है।
मिथुन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन व्यापारियों को अपने बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
सिंह: वित्त स्थिति में सुधार आयेगा। कोई नया काम शुरु करने की योजना बन सकती है। निवेश से फायदा और परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। आय के अन्य मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।
कन्या: दिल के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में हानि के योग बन रहे हैं। शत्रु काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर बॉस से संबंध खराब होने के आसार हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
तुला: माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। मित्र से धोखा मिलने के आसार हैं। निवेश करने से बचें। कीमती वस्तु की चोरी हो सकती है।
वृश्चिक: नौकरी में तनाव वाली स्थिति बन सकती है। शादी में अड़चनें उत्पन्न होंगी। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। क्रोध काफी ज्यादा आयेगा। बेफजूल के खर्चों से बचें।
मकर: धन को संभालकर खर्च करें। नहीं तो आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। बुजुर्ग लोगों को ग्रहण के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से जलाएं।
धनु: इस राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं। आध्यात्म की तरफ मन आकर्षित होगा।
कुंभ: कुंभ राशि वालों पर ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सेहत में गिरावट आयेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यापार में धन हानि के योग हैं। नौकरी में नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मन अशांत रहेगा। समय मुश्किल भरा रहने वाला है।
मीन: मन बेचैन रहेगा। किसी न किसी से लड़ाई-झगड़ा होता रहेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। जरूरी कार्यों को पूरा करने में बाधा उत्पन्न होगी। किसी लंबी यात्रा पर ना जाएं। धन बचाकर खर्च करें।