ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव का कारक बताया गया है। साथ ही ज्योतिष के जानकार यह बताते हैं कि अगर शुक्र ग्रह अनुकूल नहीं है तो धन की कमी, व्याधि, अपमान और कंगाली आदि से संबंधित परेशानी होने लगती है। इसके अलावा कमजोर शुक्र ग्रह स्किन से संबंधित परेशानी खड़ा करता है। इतना ही नहीं, कुंडली का अशुभ शुक्र इंसान के वैवाहिक जीवन को अशांत और कलह से भरा बना देता है। अशुभ ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। आगे जानते हैं ये उपाय।
शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जातक को सफेद रंग का घोड़ा दान करना चाहिए। साथ ही रंगीन वस्त्र, रेशमी कपडें, घी, सुगंधित वस्तु, चीनी, खाने वाला तेल, चंदन, कपूर आदि का दान करना शुभ है। हालांकि इन वस्तुओं का दान शुक्रवार की शाम किसी युवती को करना अच्छा होता है। वहीं यदि किसी जातक को गर्भ से संबंधित आ रही है तो उन्हें शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। इसके अलावा ये उपाय भी शुक्र ग्रह को मजबूत करने में सहायक होते हैं:-
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
- काली चींटियों को चीनी खिलाने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलना से अशुभ शुक्र का प्रभाव कम होता है।
- कोई भी आवश्यक काम करने से पहले 10 साल से कम आयु की कन्या से आशीर्वाद लेना भी शुभ होता है।
- घर में सफेद संगमरमर के पत्थर लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- किसी गरीब का कन्यादान करना चाहिए।
- शुक्रवार को गाय को सफेद दूध से नहलाने पर शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- कौए को मिठाई और खीर खिलाना शुभ होता है।