हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ की लकीरों से ही नहीं बल्कि उस व्यक्ति के उंगलियों के बीच के गैप से भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। किसी व्यक्ति की उंगलियों में यह गैप ज्यादा होता है तो किसी की उंगलियों में बिल्कुल भी नहीं। हाथ की इन उंगलियों के बीच के अंतर को तीन भागों में बांटा गया है। जिसके अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन से जुड़ी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है…

हाथों की सभी उंगलियों में गैप होना

अगर किसी व्यक्ति के हाथ को सीधा करने के बाद उसकी सभी उंगलियों में गैप दिखाई दे। तो ऐसे व्यक्ति मन के साफ और ईमानदार होते हैं। जिस कारण यह किसी भी बात को कहने से नहीं झिझकते। इन लोगों की सोच सबसे अलग होती है। यह अंतर जितना ज्यादा होता है वह व्यक्ति उतनी ही खुली सोच का होता है। ऐसे लोग समय के अनुसार काम करते हैं। इन्हें समय की बर्बादी पसंद नहीं होती। साथ ही इनके दोस्तों की संख्या काफी ज्यादा होती है।

हाथ की दो उंगली में गैप का होना

जिन लोगों के हाथों की दो ही उंगलियों में गैप नजर आता है। ऐसे व्यक्ति कर्म पर विश्वास करते हैं। लेकिन आलस्य प्रवृति का होने के कारण इनको नुकसान झेलना पड़ता है। अगर ऐसे लोग अपने अंदर के आलस को खत्म कर दें तो यह जीवन में कई तरह के सुखों का आन्नद ले सकते हैं। ये लोग अपने कर्मों से अपना भाग्य लिखते हैं। मेहनती होने के कारण इन्हें सफलता मिल ही जाती है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहती है।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

हाथों की उंगलियों में गैप का ना होना

जिन व्यक्ति की हथेली सीधा करने पर एक भी उंगली में गैप नजर नहीं आता है तो ऐसे व्यक्ति काफी गंभीर होते हैं। इन्हें समाज और परिवार में काफी सम्मान मिलता है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति अकसर अच्छी ही देखने को मिलती है। लेकिन ये लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते। इन लोगों को अपने तरीके से जिंदगी जीना अच्छा लगता है।