हर इंसान अपने जीवन में सफलता पाने का इच्छुक होता है और इसके लिए वो हर संभव प्रयास भी करता है। ज्योतिष अनुसार कुंडली के कुछ ऐसे ग्रह होते हैं जो मनुष्य के जीवन में बाधा उत्पन्न करते हैं। इन्हीं ग्रहों की शांति के लिए लोग भिन्न-भिन्न प्रकार के उपाय भी करते हैं। कोई अपने हाथों में रत्न जड़ित अंगूठियां पहनता है तो कोई अपने गले में लकी स्टोन। इसी तरह से कुछ लोग अपने हाथ में कछुए की अंगूठी पहनते हैं। ज्योतिष अनुसार इस अंगूठी को पहनना काफी शुभ माना जाता है लेकिन ऐसी कुछ राशियां हैं जिनके लिए ये अंगूठी पहनना काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है…

कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार कछुए की अंगूठी पहनना काफी शुभ माना जाता है। इसे पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है इसलिए इसे पहनने से घर में सुख और शांति आती है। इसी के साथ ये अंगूठी धन की कमी नहीं होने देती और जीवन में सफलता मिलने के मार्ग खुल जाते हैं। इस अंगूठी को धारण करने से अनेक दोषों से मुक्ति भी मिल जाती है और मनुष्य में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। केवल अंगूठी ही नहीं लोग कछुए से जुड़ी कुछ ओर वस्तुएं भी अपने घर में रखना पसंद करते हैं।

[bc_video video_id=”5976748804001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

किन राशि वालों को नहीं पहननी चाहिए ये अंगूठी

वैसे तो कछुए की अंगूठी पहनना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके जातकों को ये अंगूठी नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। वे राशियां हैं  मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन। इन राशि के जातकों को भूल कर भी कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि  इसे पहनने से आपके करियर में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, व्यापार में भारी नुकसान देखने को मिल सकता है, आस-पास का माहौल बेहद नकारात्मक हो सकता है और परिवार में क्लेश होने की संभावना होती है। साथ ही आपके जीवन में धन दौलत में भी कमी आने लगती है।