ज्योतिष अनुसार कुल 9 ग्रह होते हैं। जिनमें शनि ग्रह को न्यायाधीश की उपाधि दी गई है। माना जाता है शनि लोगों को उनके कर्मो के अनुसार फल देते हैं। इसका मतलब जो व्यक्ति अच्छे काम करेगा उसे अच्छा फल मिलेगा और जो व्यक्ति बुरे कार्य करेगा उसे उसी के अनुसार फल प्राप्त होते हैं। कुंडली में शनि के खराब होने पर व्यक्ति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ज्योतिष में राशि अनुसार इस ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय बताए गए हैं जानते हैं…

मेष राशि – इस राशि के जातकों को मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान भगवान के मंदिर में जाना चाहिए।

वृष राशि – इस राशि के जातक शनिवार के दिन बंदरों को चने खिलाएं। और इस दिन काले धागे को अपने हाथ में बांधने से शनि ग्रह मजबूत हो सकता है।

मिथुन राशि – इस राशि के लोग काले कपड़े मे काले तिल रखकर दान कर सकते हैं। साथ ही पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कर्क राशि – इस राशि के जातक शाम को तिल और सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी।

सिंह राशि – हर मंगलवार हनुमान जी के दर्शन के लिए जाएं और उनके पैरों का सिंदूर मस्तक पर लगाना चाहिए।

कन्या राशि – इस राशि के लोगों को शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए काले तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए।

तुला राशि – इस राशि के जातकों को सरसों के तेल में तिल मिलाकर शनि भगवान को चढ़ाना चाहिए।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को लोहे या घोड़े की नाल से बना छल्ला अपने हाथों में पहनना चाहिए।

धनु राशि – इस राशि के जातक 11 कोयले एक काले कपड़े में लेकर अपने सिर के ऊपर से घुमाकर पानी में बहा दें। इससे आपका शनि ग्रह अच्छा हो सकता है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशि – इस राशि के स्वामी ग्रह खुद शनिदेव हैं इसलिए इस राशि के जातकों को कांसे के बर्तन में तेल भरकर उसमें अपनी छाया देखकर, उस बर्तन को तेल सहित दान कर देना चाहिए।

कुंभ राशि – इस राशि के लोगों के लिए चप्पल और जूते का दान देना अच्छा माना गया है।

मीन राशि – इस राशि के लोगों को शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए काली उड़द और तिल का दान करना चाहिए।