दैनिक राशिफल: अकस्मात का योग है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन में कष्टमय हो सकता है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 80 % होगा। टैरो राशिफल: नए मित्र बनेंगे। भावुक हो सकते हैं। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतें। किसी शिव मंदिर में 125 ग्राम मसूर की दाल चढ़ाएं। लव राशिफल: सहयोगी की ओर आकर्षण बढ़ेगा। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताएं। इससे नीरसता खत्म होगी। कुछ लोग प्यार को शादी में बदलने का मन बना सकते हैं। पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा।
वित्त राशिफल: आज आपको टैक्स संबंधित परेशानी परेशान कर सकती है। इसलिए समयानुसार अपना पूरा टैक्स चुकाए। इसको लेकर बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि टैक्स तो चुकाने ही पडेंगे। आज जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी मिल सकती है। इसलिए आज आप इसके लिए तैयारी रखें।
स्वास्थ्य राशिफल: जो लोग किसी तरह की शारीरिक बीमारी से ग्रसित हैं, आज उनकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। लम्बे समय के बाद आज आप खुद को स्वस्थ और अच्छा महसूस करेंगे। आपको अपनी सेहत बनाएं रखने के लिए व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इसका फल आपको अच्छी सेहत के रूप में मिलेगा।