दैनिक राशिफल: व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। गुस्से पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है ग्रे और आपका भाग्य 87 % होगा।लव राशिफल: आज के दिन आपके लिए अच्छा होगा। बाहर घूमने जाएं तो सज-धज के जाएं। आज के दिन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। किसी से आपकी मुलाकात हो सकती है और वह आपका जीवनसाथी बन सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।

वित्त राशिफल: हाल के दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने से आपको लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिये। जिससे आपको आगे चलकर फायदा होगा। टैरो राशिफल: प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकता है। सोच-समझकर अपनी बातें रखें। गंभीर बातचीत से आपको सफलता मिल सकती है। वाणी से दुश्मनों का दिल जीतेंगे। ‘ऊं विकटाय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए गणपति जी को गुड़, तिल चढ़ाएं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको बुरे सपने आप को परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोने से पहले अच्छा सोचें। आज किसी तरह का तनाव ना लें। इससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। दोस्तों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।