दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आप अपने काम में बहुत ही ज्यादा व्यस्त हैं। इस वजह से आप खुद के लिए खाली समय नहीं निकाल पा रहे हैं। आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। बल्कि, आप अपने काम को मजे से करना सीखिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएंगे। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। आपकी अपने पार्टनर से ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपके प्यार में गहराई आएगी। साथ ही आपके मनमुटाव भी खत्म होंगे।
वित्त राशिफल: वित्तीय मामले में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। आप आज के दिन निवेश ना करें। इस कार्य के लिए यह समय ठीक नहीं है। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया निवेश आपको हानि पहुंचा सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सतर्क रहें। टैरो राशिफल: आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। आप अपने घर वालों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आया मनमुटाव भी समाप्त होगा।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप बाहर का खाना ना खाएं। बरसात के मौसम में बाहर का खाना आपको नुकसान कर सकता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज करना ना भूलें।