दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। इस वजह से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। लेकिन आपका भाग्य आपके साथ होगा। इसलिए बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 85% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका पार्टनर इसके लिए आपसे कई दिनों से कह रहा था। आपके इस फैसले से उसे बहुत ही खुशी मिलेगा। यात्रा के दौरान आप लोग ढेर सारी मस्ती करेंगे।

वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ होने के संकेत हैं। आज आपको किसी अनजान स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। आपके कई रुके हुए कार्य आज के दिन पूरे होंगे। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी आपके नकारात्मक विचारों की वजह से होगी। ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको दर्द का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे भी महत्वपूर्ण है कि आप एक स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाएं। प्रतिदिन कसरत किया करें।