दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका पढ़ाई में काफी मन लगेगा। इसके साथ ही आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपमें एक नया उत्साह पैदा होगा। हालांकि आपको आगे से और अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपको आपके दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इससे आप आश्चर्य में भी पड़ सकते हैं। क्योंकि आपने ऐसी उम्मीद ना की होगी। हांलाकि आपको इस पर काफी सोच-समझकर जवाब देना होगा। इसमें आप जल्दबाजी ना करें।
वित्त राशिफल: आज आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों से लाभ हो सकता है। यदि आपने जमीन खरीदने या बेचने की योजना बनाई है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि इसमें आपको काफी सोच-समझकर फैसला लेना होगा। आप इन महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी में फैसला ना करें। टैरो राशिफल: आज के दिन आप अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आपको लगेगा कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए ऐसा करना आरंभ कर दें और गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज पेट दर्द से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान हो जाएं। आपको अपने खान-पान पर आज के दिन विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आप अत्यधिक तैलीय भोजन लेने से बचें। और पानी पीते रहें।