Weekly Horoscope 12-18 January 2026 (साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026): जनवरी माह का ये सप्ताह कई राशि के जातकों की किस्मत चमकाने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि कर सकता है। 12 से 18 जनवरी 2026 के इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य विराजमान होंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसके अलावा बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य, बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल और सूर्य की युति से मंगल आदित्य राजयोग और शुक्र-सूर्य के संयोग से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि मीन राशि, सिंह राशि में केतु, मिथुन राशि में गुरु और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, जनवरी का ये सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ले सकता है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
यह सप्ताह करियर और कर्म क्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला है। 12 जनवरी के बाद चार ग्रह यानी चतुर्ग्रही योग दशम भाव में सक्रिय होंगे। नौकरी, प्रमोशन, बिज़नेस ग्रोथ और नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का फल मिलेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
यह सप्ताह सावधानी का है। अष्टम भाव में चतुर्ग्रही योग बनने से मानसिक तनाव, अचानक खर्च या स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बड़े निर्णय टालें, वाहन और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह रिलेशनशिप और पार्टनरशिप के लिए बेहतरीन समय है। विवाह, समझौते और डील फाइनल हो सकती हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी लाभकारी हो सकता है।लग्न भाव में गुरु के होने से किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
यह सप्ताह रिश्तों और विवाह के लिए बहुत शुभ है। सप्तम भाव में ग्रहों का जमावड़ा रिश्तों में स्थिरता लाएगा। बिज़नेस पार्टनरशिप और पब्लिक डीलिंग से लाभ होगा।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
पूरा सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शनि की ढैय्या और केतु का प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, नींद और मानसिक शांति पर ध्यान दें। संतान और व्यापार पक्ष अच्छा रहेगा।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
करियर को लेकर धीरे-धीरे सुधार आएगा। गुरु का सहयोग मिलेगा। 12 जनवरी के बाद निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। शिक्षा, इंटरव्यू और प्लानिंग के लिए अच्छा समय।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
यह सप्ताह ट्रांज़िशन पीरियड है। शुरुआत में बेचैनी रहेगी, लेकिन 15–18 जनवरी से राहत मिलेगी। वाहन, मकान या सुख-सुविधा से जुड़ा निर्णय बन सकता है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
यह सप्ताह अस्थिरता वाला है। केंद्र में राहु-केतु होने से भ्रम और अनिर्णय रहेगा। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा न करें। ध्यान और संयम ज़रूरी है।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
सप्ताह के आरंभ में यानी 12–17 जनवरी तक आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन 17 जनवरी के बाद धन भाव सक्रिय होगा। रुका हुआ पैसा, सैलरी या लाभ मिलने के योग बनेंगे। रिश्तों में भी सुधार आएगा।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
यह सप्ताह बहुत पॉजिटिव टर्निंग पॉइंट है। शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध का आगमन आत्मविश्वास, करियर ग्रोथ, स्वास्थ्य सुधार और नए अवसर देगा। शानदार सप्ताह।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
साढ़ेसाती के कारण मानसिक दबाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें। राहु-शनि की पूजा से राहत मिलेगी। धैर्य से काम लें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
यह सप्ताह लाभ और मान-सम्मान देने वाला है। 12 जनवरी के बाद लाभ भाव सक्रिय होगा। धन, प्रतिष्ठा और नए अवसर मिल सकते हैं। शनि पूजा ज़रूरी है।
साल 2026 का वार्षिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
