Venus Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और उस परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र ग्रह के गोचर की। आपक बता दें धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि: आपकी राशि से शुक्र देव का राशि परिवर्तन नवम भाव में होगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्य में हो सकता है। इस समय आप व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं शुक्र देव आपके चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। जिसे सुख और वाहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय वाहन और प्रापर्टी का क्रय- विक्रय भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशि: आपको लिए शुक्र देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योकि शुक्र देव आपके दशम स्थान में प्रवेश करेंगे। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। वहीं मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में कोई नई डील फाइनल भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कारोबार खोलने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।