Samsaptak Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में समसप्तक राजयोग को सबसे दुर्लभ योगों में से एक माना जाता है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रह बिल्कुल 180 डिग्री के कोण पर हों या फिर दो राशियों के बीत का अंतर साथ राशि है। दो ग्रहों से बना समसप्तक योग लोगों के बीच बहस, विचारों में मतभेद और टकराव भी पैदा कर सकता है। यह योग अत्यधिक नकारात्मक प्रभाव भी पैदा कर सकता है। ऐसे ही सूर्य और शनि ग्रह एक दूसरे के बीच सात राशियों की दूरी है। ऐसे में समसप्तक योग कई राशियों के लिए लाभकारी, तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि समसप्तक योग बनने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि दोनों को ही अत्यंत शक्तिशाली ग्रह हैं। सूर्य को शनि का पिता माना जाता है, शनि हमेशा सूर्य के विचारों से असंतुष्ट रहते हैं। सूर्य और शनि अधिकांश जातक को फल देते समय समानांतर मार्ग अपनाते हैं। शनि कर्मों के न्यायकर्ता हैं और सदैव कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं।
समसप्तक योग में सूर्य और शनि बिल्कुल परस्पर विपरीत स्थिति में होते हैं। ये परस्पर विरोधी ग्रह समसप्तक राजयोग बनाते हैं। यदि ग्रह नकारात्मक स्थिति में हों तो यह योग धन-हानि, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण ऊर्जा के रूप में हानिकारक हो सकता है।
समसप्तक योग बनने से ये राशियां रहें संभलकर
कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)
इस राशि में कंटक शनि की ढैया का प्रभाव चल रहा है। ऐसे में समसप्तक योग बनने से इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा मानसिक तनाव होगा। काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। संतान की ओर से कोई चिंता परेशान कर सकती है। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने शब्दों पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपके मुख से निकले शब्द किसी का दिल दुखा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Zodiac Sign)
समसप्तक योग कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला फल देने वाले हैं। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च के साथ हानि का भी योग बन रहा है। ऐसे में, थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपके अंदर थोड़ी ऊर्जा की कमी रहेगी। ऐसे में आपका मन किसी भी चीज में नहीं लगेगा। थोड़े आलसी हो सकते हैं।
मकर राशि ( Capricorn Zodiac Sign)
इस राशि में शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में समसप्तक योग बनने से इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की तरफ से थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल और खानपान पर अधिक ध्यान रखें। किसी यात्रा में जा रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। इसके साथ ही अनचाहे खर्च से परेशान रह सकते हैं। इसके साथ ही पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।