Sun Transit Leo 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के इस परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में वह जिस राशि में प्रवेश करते हैं उस राशि का नाम संक्रांति के साथ जुड़ जाता है। बता दें कि इस समय वह कर्क राशि में विराजमान है। वहीं 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सूर्य राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य एक साल के बाद सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को धन-संपदा की प्राप्ति के साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 17 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

सूर्य के सिंह राशि में जाने से इन राशियों को मिलेगा लाभ (Surya Rashi Parivartan 2023)

मिथुन राशि

इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही पदोन्नति मिलने के आसार है। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार या फिर दोस्तों के साथ एक यादगार यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इस भाव को बचत, वाणी और परिवार का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कई खुशियां आ सकती है। परिवार का साथ अच्छा बीतेगा और वह आपका पूरा साथ देंगे। लेकिन अपनी वाणी और व्यवहार को थोड़ा कंट्रोल करके रखें, क्योंकि यह आपके रिश्ते खराब करने का कारण बन सकता है।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य सिंह राशि के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छा स्वास्थ्य, ऊर्जा, आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप अपने काम के बल से कामयाबी पा सकते हैं। कई नए सुनहरे अवसर भी मिल सकते हैं जिन्हें जरूर पकड़ने की कोशिश करें। सेहत अच्छी रहने वाली है। आप दूसरों की मदद करते हर किसी का दिल जीत सकते हैं।

तुला राशि

सूर्य तुला राशि के ग्यारहवें घर में प्रवेश करेंगे। इस भाव को इच्छा, धन लाभ, पिता, परिवार के अन्य सदस्यों से संबंधित माना जाता है। ऐसे में सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश करना इस राशि  के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ गहोगा। परिवार और संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।