Sun In Ashlesha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य देव इस समय कर्क राशि में विराजमान है। इसके साथ ही नक्षत्र की बात करें, तो वह 3 अगस्त 2023, गुरुवार को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। इस नक्षत्र में 17 अगस्त 2023, गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक रहेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के जीवन में पड़ने वाला है। बता दें कि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की अधिक पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को भी अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। करियर में भी सफलता के योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

सूर्य देव के अश्लेषा नक्षत्र में आने से वृषभ राशि के जातकों की चांदी कटेगी। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकता है। अगर किसी काम को लंबे समय से करने के बाद भी सफलता नहीं हासिल हो रही है, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। इसलिए पूरी मेहनत के साथ उसे समाप्त करें। व्यापार की बात करें, तो आपके प्रयासों का पूरा फल मिल सकता है। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

सूर्य की स्वामित्व राशि के लिए नक्षत्र परिवर्तन काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को किसी प्रकार का पुरस्कार मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार आपका तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में सफलता के साथ धन लाभ होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर इस राशि के जातक थोड़ा संभलकर रहें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।