हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल को शनैश्चरी अमावस्या के साथ अप्रैल 2022 का महीना समाप्त होगा, संयोगवश इसी दिन आंशिक सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। शनि ग्रह के राशि परिवर्तन के साथ ही ही इस दिन सूर्य ग्रहण का यह संयोग पिछले 100 सालों में नहीं बना। चूंकि हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, शनि के पिता सूर्य हैं। पिता-पुत्र यानी सूर्य और शनि का ऐसा अद्भुत संयोग नहीं बना है।

30 अप्रैल 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक है इसलिए सम्पूर्ण भारत में सूतक काल नहीं लगेगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 30 अप्रैल को वैशाख की अमावस्या और शनिवार दिन है और ऐसे में शनिश्चरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक कुछ राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। आइए जानते हैं-

पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण की बात की जाए तो 30 अप्रैल, 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल, 2022 की रात्रि (1 मई 2022 की प्रातः) 00:15:19 से शुरू होकर प्रातः काल 04:07:56 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 2022 आंशिक सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण दक्षिण/पश्चिम दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका में नज़र आएगा।

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। संभल कर रहे हैं इस दौरान सतर्क रहें क्योंकि शत्रु हावी हो सकते हैं। साथ ही सड़क पर चलते समय विशेष ध्यान रखें, दुर्घटना की संभावना है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा से बचें।

कर्क राशि: वर्तमान समय में चंद्रमा मेष में राहु के साथ मौजूद रहेंगे चूंकि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस दौरान जातकों पर अज्ञात भय और नकारात्मकता हावी रहेगा, जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। खर्चे बढ़ने के साथ व्यक्ति खुद पर अधिक भार महसूस कर सकता है। इस समय जातकों को धैर्य बनाएं रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन शुभ नहीं रहने वाला है। बड़ी सावधानी के साथ लेन-देन या किसी से कोई बात करें। इस दौरान मान हानि का शिकार होना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहे हैं और अपने कार्यस्थल पर कम बोलना या बहुत सोच समझकर बोलना आपके लिए सबसे उत्तम होगा। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।