Aaj Ka Rashifal 21 July 2025 (आज का राशिफल 21 जुलाई 2025): ज्योतिष पंचांग अनुसार आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आज द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत, रोहिणी व्रत, कामिका एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज कुछ राशियों को पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

30 साल बाद दंडाधिकारी शनि देव गुरु के घर में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपकी निर्णय क्षमता की परीक्षा ले सकता है। किसी जरूरी काम में विलंब हो सकता है, लेकिन आपकी चतुराई से सब संभल जाएगा। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, पर कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। भावनाओं में बहने से बचें।

30 साल बाद नवपंचम राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि और सूर्य देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज कोई पुराना मित्र या सहयोगी आपके जीवन में वापस आ सकता है, जिससे जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

पापी व्यक्ति दीर्घायु और दिन पर दिन अमीर क्यों होता जाता है? प्रेमानंद महाराज ने बताया ये कारण

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी मिलाजुला रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है तैयारी शुरू करने का। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर सिरदर्द या थकान को नजरअंदाज न करें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज परिवार और संबंधों में भावनात्मक गहराई महसूस होगी। किसी करीबी से भावनात्मक बातचीत होगी जो आपके मन को हल्का करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को सराहा जाएगा। शाम को किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। माता से विशेष स्नेह मिलेगा।

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आपके लिए आज का दिन उत्साह से भरा हो सकता है। आप अपने आत्मबल और नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से सामंजस्य बढ़ेगा।

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

आज का दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। किसी बात को लेकर मन भारी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप अपने व्यवहार और मेहनत से सभी को पीछे छोड़ सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। खानपान पर नियंत्रण जरूरी है।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन रोमांचकारी हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। लव लाइफ में नयापन महसूस होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव संभव है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आप अपने आत्मविश्वास और लगन से आगे बढ़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों के लिए दिन काफी सक्रिय और प्रेरणादायक रहेगा। अगर आप किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपके लिए शानदार अवसर मिल सकता है। यात्रा का भी योग है जो लाभकारी साबित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज मकर राशि वालों को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना होगा। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट आपके जिम्मे आ सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, इससे संबंधों में मिठास आएगी। सेहत पर ध्यान दें, खासकर त्वचा संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप अपने आसपास सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा समय है। कुछ जरूरी कागजी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और भीतर की शांति खोजने का है। कामकाज में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने मित्र से मिलना आपको भावनात्मक राहत देगा। किसी गुप्त चिंता का हल मिल सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025