वैदिक ज्योतिष में बुध और शनि गृह को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। जहां बुध को बुद्धि, वाणी और तार्किक सोच आदि का कारक माना जाता है वहीं दूसरी तरफ शनि ग्रह को कर्मफलदाता ग्रह के रूप में देखा जाता है। चूंकि मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देने के लिए जाना जाता है। वहीं अब दो दिनों में इन दो अहम ग्रहों का महत्वपूर्ण परिवर्तन होने जा रहा है, ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों का जीवन बदलने वाला है।
सबसे पहला परिवर्तन, 3 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। मार्गी होने का मतलब है कि उल्टी गति से वापस सीधी गति में चलना। बुध ग्रह 3 जून 2022, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर मार्गी अवस्था में आ चुके हैं। इसके बाद दूसरा सबसे अहम परिवर्तन जो होगा वो है शनि ग्रह, शनि कुंभ राशि में वक्री 5 जून 2022, रविवार को सुबह 4:14 बजे होंगे।
ग्रहों की बात करें तो इन दोनों राशियों की तो वृषभ को एक स्थित राशि चिन्ह माना गया है जबकि कुंभ के बारे में माना जाता है कि वह हर समय बदलाव की तलाश में रहती है। इसके अलावा जहां एक राशि पृथ्वी तत्व की है तो वहीं दूसरी राशि वायु तत्व की है। इसके अलावा वृषभ को एक भौतिकवादी राशि के रूप में देखा जाता है और कुंभ एक आदर्शवादी राशि चिन्ह है।
मेष राशि: बुध ग्रह का मार्गी होना और शनि का वक्री होना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद ही सुखद समय रहने वाला है। इस दौरान आपको आपके परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। भाई बहनों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते बने रहेंगे। साथ ही नौकरी, करियर और व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष भी शानदार रहेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए मित्र ग्रह बुध और शनि का परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे जिसके दम पर आप कड़ी मेहनत करके अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें, किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधित समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद हैं।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए भी शनि के उल्टी चाल और बुध की सीधी गति का परिणाम अनुकूल साबित होगा। इस दौरान जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है, साथ ही उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को कार्य क्षेत्र में सफलता और प्रमोशन के योग बनेंगे। वहीं कुछ मामलों में विवाहित जातक को अपने संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि: शनि के वक्री और बुध के मार्गी होने से कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान जातकों को करियर के संबंध में शुभ अवसर प्राप्त होंगे और छात्र जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलने के शुभ अवसर बन रहे हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो उनको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और प्रसिद्धि मिल सकती है, जबकि व्यापारी जातकों के लिए ढेरों लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही कुछ जातकों को कहीं दबा हुआ या अटका हुआ धन मिल सकता है।
