Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 26 सितंबर से 02 अक्टूबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। नए सप्ताह की शुरुआत शारदीय नवरात्रि के साथ हो रही है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा बहुत ही फलदायी मानी जाती है। इस हफ्ते वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि में धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है।
- मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अपने संस्थान के दिए हुए टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे।
- व्यापार में गैर कानूनी काम करना महंगा पड़ सकता है, इसलिए ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में ऐसे काम करने से बचें।
- इस सप्ताह चोट चपेट और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वहीं सप्ताह के अंत में किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
- दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
- किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।
- विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
- सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
- कारोबार से जुड़े लेन-देन बेहद सावधानी से करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
मिथुन राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको नौकरी को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- व्यापार में इस सप्ताह आप निवेश कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
- मित्र के सहयोग से समस्याएं हल होती दिख रही है।
- प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि:
- इस सप्ताह बुध ग्रह की कृपा से आप लोगों की आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।
- टेलीकम्युनिकेशन और टारगेट बेस्ड काम करने वालों को अच्छा मौका प्राप्त होगा।
- प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले कारोबारी इस सप्ताह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
- प्रेम और विवाह के मामलों में तेजी आएगी। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
- जॉब में लंबे समय से अटका तबादला या प्रमोशन भी हो सकता है।
- जीवनसाथी के संबंध मधुर रहेंगे।
सिंह राशि:
- इस सप्ताह गुरु ग्रह की कृपा से संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार आ सकता है।
- करियर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होता जाएगा।
- धन का आगमन तो होगा, पर खर्चे भी बढ़े रहेंगे।
- पारिवार में मंगल कार्य होने के योग बन रहे हैं।
- इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा।
कन्या राशि:
- इस सप्ताह जो लोग विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें कहीं टूर पर जाना पड़ सकता है।
- आर्थिक स्थिति इस सप्ताह बेहद अच्छी रहने वाली है।
- ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले व्यापारी इस सप्ताह अच्छा मुनाफा कमाते हुए नजर आएंगे।
- सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक लाभ के उत्तम अवसर बनेंगे। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा।
- कोई संपत्ति संबंधी लाभ हो सकता है।
- माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
तुला राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में ही स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।
- कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग और मेहनत काफी ज्यादा करनी पड़ेगी।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना चाहिए।
- इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली रहेंगी।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
वृश्चिक राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में करियर में सफलता दिख रही है। नौकरी या कारोबार के रुके हुए काम पूरे होंगे।
- नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
- बे समय से भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो संभव है कि इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो जाए।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
- . प्रेम संबंध और वैवाहिक मामलों में सावधानी रखें।
धनु राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा।
- व्यापार और करियर में रुके हुए काम पूरे होंगे, शुभ सूचना प्राप्त होगी।
- धन की स्थिति अच्छी रहेगी, करियर में सम्मान बढ़ेगा।
- भूमि-भवन के क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत हैं तो डील हो सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
- किसी मित्र के मुलाकात हो सकती है।
Also Read
मकर राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए ज्यादा शुभ और सफलता को लिए रहने वाला है।
- सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
- करियर में स्थान परिवर्तन या संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं।
- नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनेगा।
- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि:
- इस सप्ताह आप लोगों को कोई भी कार्य जल्दबाजी में या फिर लापरवाही में करने से बचना होगा, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।
- सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रह सकती है।
- रियल एस्टेट का बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है, सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीन राशि:
- आप लोगों को सप्ताह की शुरुआत में करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे।
- करियर में स्थान परिवर्तन या संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं।
- वहीं जो लोग लंबे समय से स्थायी सम्पत्ति या वाहन आदि खरीदने का विचार कर रहे हैं, इस सप्ताह यह कार्य पूरा हो सकता है।
- इस सप्ताह स्वास्थ्य और खान पान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेअच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।