Swapna Shastra : आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। आपको बात दें कि कुछ सपने हमको सुख का अनुभव कराते हैं तो कुछ सपने देखकर हम भयभीत हो जाते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा होगा उसका मतबल असल जिंदगी में भी वही हो। यहां हम बताने जा रहे है कि अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो उसका तो स्वप्न शास्त्र अनुसार उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
सपने में मछली का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में मछली का दिखाई देती है, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही इसका मतलब होता है कि आपको कही से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार और करियर में लाभ हो सकता है। क्योंकि हिन्दू धर्म में मछली को धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ जोड़कर देखा जाता है। मछली शुभता का प्रतीक मानी गई है। वहीं मत्स्य अवतार भगवान विष्णु का पहला अवतार है।
सपने में बार- बार मछली का दिखाई देना
यदि किसी व्यक्ति को अपने सपने में बार-बार मछली दिखाई दे रही है, तो यह भी एक शुभ ही संकेत है। इसका मतलब है कि उसके हाथ से जल्द ही कोई धार्मिक कार्य होने वाला है या घर में कोई धार्मक या मांगलिक कार्य होने वाला है। सामाजिक कार्य में आप भाग ले सकते हैं।
किस्मत चमकने वाली है
स्वप्न शास्त्र मुताबिक कुछ लोग सपने में अपने आप को भी जल में मछली के साथ तैरता हुआ देखते हैं। जो एक बेहद शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है। आपके जो भी अटके हुए काम थे वो पूरे होने वाले हैं। साथ ही आपकी किस्मत चमकने वाली है।
सपने में रंग बिरंगी मछली देखना
अगर सपने में रंग-बिरंगी मछलियां दिखाई दे तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इससे आपको व्यापार और करियर में सफलता मिलने वाली है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आप अविवाहित है तो आपको रिश्ते का ऑफर आ सकता है।