Lucky Signs On Palm: कहते हैं मनुष्य के हाथ में उसकी किस्मत लिखी होती है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मनुष्य के साथ में कुछ ऐसे लकी निशान होते हैं। जिनका होना किस्मत की बात होती है। साथ ही बड़े ही पुण्य कर्मों से ऐसे निशान हथेली में आते हैं और जिनकी हथेली में होते हैं वह निश्चित रूप से धनवान भी होते हैं और भाग्यवान भी। साथ ही ऐसे लोग जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। आइए जानते हैं इन लकी निशानों के बारे में…
हाथ में हो गज का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की हथेली में गज का चिह्न है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति बहुत ही तेज बुद्धि का होता है है। साथ ही ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग अधिकतर कारोबार के जरिए खूब धन कमाते हैं। साथ समाज में इनकी अलग पहचान होती है।
मछली का हो निशान
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मछली का चिह्न है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति विदेशों की यात्रा करते हैं। साथ ही विदशों से ही धन कमाते हैं। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों का आनंद लेते हैं। साथ ही पूरी जिंदगी शान के साथ व्यतीत करते हैं।
हाथ में हो पालकी का चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में पालकी का निशान है तो ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये लोग खुलकर पैसे खर्च करते हैं। साथ ही ये जीवन में सारी सुख- सुविधाओं का उपभोग करते हैं। इनको समाज में प्रतिष्ठा और मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।
स्वास्तिक का हो चिह्न
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्वास्तिक का चिह्न है तो ऐसे व्यक्ति पर धन की कभी कमी नहीं रहती। साथ ही ये लोग शिक्षा विभाग और राजनीति में खूब नाम कमाते हैं। इन लोगों के पास सभी भौतिक सुख- सुविधाएं मौजूद होती हैं और जीवन में ऊंचा मुकाम पाते हैं।
धर्म के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कलश का निशान हो तो वह व्यक्ति पूजा- पाठ करने वाला है। साथ ही ऐसे लोगोंं की भगवान में अटूट आस्था होती है। साथ ही ये लोग धर्म के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग काफी धार्मिक यात्राएं भी करते हैं।
हाथ में सूर्य का चिह्न
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य का निशान हो तो ऐसे लोगों के चेहरे पर सूर्य समान ही तेज होता है। साथ ही ये लोग धनवान होते हैं। ये लोग किसी प्रशासनिक पद पर हो सकते हैं। इनके पास पॉवर भी रहती है। ये लोग समाज के कल्याण के लिए कार्य करते हैं।