Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 22 अगस्त से 28 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह व्यापार के दाता बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा।
- व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
- इस सप्ताह सेहत में सुधार आएगा, किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।
- परिवार में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
- इस सप्ताह यात्राओं को अवॉइड करेंगे, तो बेहतर होगा।
- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
वृष राशि:
- आप वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
- सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
- कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत शुभ फल लेकर आएगी।
- इस सप्ताह आप जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का मन भी बना सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मिथुन राशि:
- यह सप्ताह आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धीरे- धीरे उन्नति होगी।
- सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। जो लाभकारी साबित होगी।
- आय के नए स्रोत बनेंगे, धन जोड़ने में आप कामयाब रहेंगे।
- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
- जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करेंं।
कर्क राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल साबित होगा।
- इस सप्ताह आप कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं।
- सत्ता-सरकार से जुड़े काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी और धन लाभ की प्राप्ति होगी।
- प्रेम संबंध में कुछ खटास आ सकती है। इसलिए प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा।
- कामकाज के दौरान जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
सिंह राशि:
- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार नजर आएंगे, साथ ही आप किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू हो सकते हैं।
- विभिन्न स्रोतों से लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे।
- इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन या फिर धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं।
- इस सप्ताह की गईं व्यावसायिक यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे।
- जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य साबित होगा।
- कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और पुराने प्रोजेक्ट दोबारा से शुरू हो सकते हैं।
- व्यापार में लेन- देन करते समय सावधानी बरतें।
- इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
- इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि:
- इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकते हैं।
- कुछ खरीदारी करने से इस सप्ताह आपका बजट बिगड़ सकता है।
- अगर आप व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह कुछ जाएं।
- प्रेम संबंध की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। कोई नया दोस्त बन सकता है।
- इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
वृश्चिक राशि:
- बुध के गोचर से इस सप्ताह आपको कार्यस्थल और व्यापार में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
- व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि:
- आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ की स्थितियां बन रही हैं।
- कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
- विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अतिरिक्त कामकाज का बोझ आ सकता है।
- आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इसलिए फालतू खर्चों से बचें।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- वाहन सावधानी से चलाएं,चोट लगने की आशंका है।
Also Read
कुंभ राशि:
- कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह उन्नति होगी, साथ ही पुराने निवेश से फायदा भी होगा।
- सप्ताह भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आपको टेंशन दे सकता है।
- इस सप्ताह कोई भी निर्णय गुस्से में आकर या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
मीन राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है।
- वहीं जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहें हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा।
- कारोबार में नए ऑर्डर मिलने से अच्छा मुनाफा होगा।
- इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।