Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 04 जुलाई से 10 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस सप्ताह आपको सितारों का साथ मिलता दिख रहा है।
- इस सप्ताह आप व्यापार के सिलसिले से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है।
- इस सप्ताह व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। लेकिन नए निवेश से बचना चाहिए।
- जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों को इस सप्ताह कोई खुशखबरी मिल सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
वृष राशि:
- इस सप्ताह करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है।
- साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनका मान- सम्मान बढ़ सकता है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- मौसमी बीमारियों से थोड़ा सावधान रहें, अन्यथा गले में इंफेक्शन हो सकता है।
- सकता है।
मिथुन राशि:
- इस सप्ताह आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- व्यापार में आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं।
- व्यापार में जो पिछले दिनों से मंदी का सामना करना पड़ रहा था, वो दूर हो सकती है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
- भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से इस सप्ताह लाभ हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
कर्क राशि:
- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा।
- इस सप्ताह आलस्य हो हावी न होने दें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
- आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा।
- कारोबार के संबंध से आप कोई यात्रा कर सकते हैं।
- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे।
सिंह राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
- व्यवसाय में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है।
- सेहत को लेकर भी इस सप्ताह परेशानी हो सकते है। पेट और गले में इंफेक्शन हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
कन्या राशि:
- इस सप्ताह आपको सितारों का साथ मिलता दिख रहा है।
- पूर्व में किए गए किसी बड़े निर्णय या कार्य से लाभ और सम्मान मिल सकता है।
- कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।
- इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए काम बन सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि:
- इस सप्ताह व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा।
- बीते समय से लंबित चल रहे मामलों में मनचाही प्रगति होने के कारण मन खुश रहेगा।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है।
- इस सप्ताह घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन खुशमय रहेगा।
- सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में कुछ चीजों को लेकर परेशानी हो सकती है।
- साझेदारी के काम में इस सप्ताह कुछ नुकसान हो सकता है। इसलिए पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा न करें।
- कोर्ट-कचहरी के मामलों को शांति से ही सुलझाएं, तो बेहतर होगा।
- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
- स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ परेशानी हो सकती है।
धनु राशि:
- इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- करियर-कारोबार के लिए की गई यात्राएं मन मुताबिक फल दिलाने वाली साबित होंगी।
- इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का साथ मिल सकता है।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
- सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए मिजाजुला साबित हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में कुछ काम अटकने चिंता हो सकती है।
- कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग न मिलने से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
- इस सप्ताह सट्टा, शेयर आदि में निवेश करने से बचें।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
कुंभ राशि:
- इस सप्ताह विरोधी आपके कार्य मेंं रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
- वहीं इस सप्ताह आपको करिअर-कारोबार में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।
- इस सप्ताह किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
- मौसमी बीमारियों के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की बॉस तारीफ करेंगे।
- व्यापार में अच्छा धनला होगा और आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।