Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 3 May 2023 : आज 3 मई 2023 को त्रयोदशी तिथि है। वहीं आज हस्त नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 57 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) :राजनीति में उन्नति होगी। आज व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आय में वृद्धि होगी। आज काम के बोझ से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। धन में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अपने पार्टनर की हेल्थ पर ध्यान दें, और खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : पारिवारिक विवादों से दूर रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। राजनीति में सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। पर्सनल लाइफ में किसी महिला से इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज नौकरी व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यालय में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे, हर प्रकार के काम में सफलता मिलेगी। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : नौकरी में किसी नवीन पद से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं, देश विदेश में नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। फाइनेशियल ग्रोथ होगी, आज लॉटरी भी लग सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में समन्वय बनाना कठिन कार्य है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : व्यवसाय के लिए समय फलदायक है। नौकरी को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज अपनी मेंटल हेल्थ का खयाल रखें, किसी बात का आघात लग सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। दूसरों को सहयोग करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। वृष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। पर्सनल लाइफ में किसी से सपोर्ट मिलने की है संभावना। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी होगी। आज किसी डिसिजन को लेने में असुविधा हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज राजनीतिज्ञ के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पर्सनल लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतें, हरेक पर विश्वास ना करें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का खयाल रखें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। धन प्राप्ति के संयोग हैं। परिवार वालों से भरपूर सराहना और सपोर्ट मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।