वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। शुक्र को विलासता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और चतुरता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इस योग महालक्ष्मी योग भी कहते है।

ज्योतिष के दृष्टिकोण से इस योग को बहुत अहम माना गया है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस योग के बनने से विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।

मेष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग दूसरे भाव में बनेगा। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका पैसा कही अटका हुआ है तो वो इस दौरान आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से जुड़ा हुआ है तो यह समय शानदार रहने वाला है।

सिंह राशि: आप लोगों की राशि से लक्ष्मी नारायण योग दशम भाव में बनेगा, जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

कर्क राशि: लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनेगा। जिसे इनकम और आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा। इस दौरान मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।