Budh Margi 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के देवता बुध एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं। ऐसे ही बुध 16 सितंबर, 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि में मार्गी हो रहे हैं। बुध के सीधी चाल चलने से कई राशियों को अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि बुध के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac Sign)

बुध के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार में अपार सफलता के साथ करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धन कमाने के लिए विशेष यात्रा का भी मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आप संपत्ति बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं। सेहत भी काफी अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहने वाला है। लव लाइफ भी अच्छी बीतने वाली है।

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

इस राशि में बुध पहले भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में अपार सफलता के साथ नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी मुनाफा हो सकता है। ऐसे में आप व्यापार को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके आप हर प्लान को सफल कर सकते हैं। सेहत भी काफी अच्छा रहने वाली है। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra Zodiac Sign)

इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में प्यार के मामले में लकी साबित हो सकते हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। अपने प्रतिद्वंदियों को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आएंगे। धन कमाने के कई स्त्रोत खुलेंगे। ऐस में पैसों की काफी बचत भी होगी। सेहत भी काफी अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में कुछ यादगार और खुशी के पल बिताने का मौका मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।