Mangal Planet Transit 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि ग्रहों के भूमिपुत्र मंगल 27 जून को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह गोचर 11वें भाव में होगा। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आर्थिक पक्ष भी आपका इस समय मजबूत होगा। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। वहीं मंगल ग्रह आपके सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय विदेश से भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप पुलिस, सेना या पैरामिलिट्री के क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर दशम स्थान में होगा, जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बिजनेस में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही कारोबार में निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। इस समय आप किसी भी काम में जोखिम भी उठा सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। साथ ही आप इस दौरान एक मून स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
सिंह राशि: मंगल का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह नवम भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे जिसे भाग्य और विदेश का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय शानदार साबित होगा।
वहीं इस दौरान आप बिजनेस के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपकी आध्यात्म मे रूचि बढ़ सकती है। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। वहीं इस समय आप एक मूंगा पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।