Hariyali Amavasya 2022 Zodiac Sign: हरियाली अमावस्या 28 जुलाई 2022 यानि आज है। इस दिन पौधा लगाने से कुंडली में मौजूद दोष दूर होते हैं साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है गुरुवार को हरियाली अमावस्या पड़ रही है इसलिए भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिल सकता है। हरियाली अमावस्या पर राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किस राशि को लाभ होगा और किसे सावधान रहना होगा-
मेष राशि: इस राशि के लोगों के लिए हरियाली अमावस्या फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। काम में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, हालांकि काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
वृषभ राशि: हरियाली अमावस्या के दिन वृष राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में विवाद उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधान रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि: वाणी में मिठास लाने से अपनों का प्यार मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी, बस क्रोध पर संयम रखें। विद्यार्थी जीवन में आपको सफलता मिलेगी। अजवाइन में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों के खर्चे बढ़ेंगे। अशांत मन के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। सेहत खराब हो सकती है इसलिए सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
सिंह राशि: जातक अपनी वाणी पर संयम रखें क्योंकि जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। धार्मिक यात्रा की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, हालांकि ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। हर काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। काम का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि: तुला राशि के छात्रों को सकारात्मक परिणाम के लिए पढ़ाई पर जोर देना चाहिए। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी के सौदे में लाभ होगा। मन की शांति मिलेगी। युवा अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए हरियाली अमावस्या फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में साझेदारी के सौदे में लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनाएं। काम में सुस्ती रहेगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग अपनी बुद्धि के बल पर कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबार सोच-समझकर करें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। कड़ी मेहनत से करियर में सफलता मिलने के योग हैं।