हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपने गुरु की पूजा- अर्चना करते हैं। साथ ही इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई बुधवार के दिन मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष अनुसार इस दिन ग्रहों का विशेष संयोग भी बन रहा है। इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन तीन प्रमुख ग्रहों के एक राशि में विराजमान रहने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह मिथुन राशि में एक साथ स्थित होंगे।  जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस योग से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि: आप लोगों की राशि से लग्न भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो फिजूल खर्चे हो रहे थे उन पर लगाम लग सकती है। बहुत दिनों से चली आ रही है परिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इस समय जीवनसाथी के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली से त्रिग्रही योग का निर्माण सातवें भाव में हो रहा है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आ जॉब में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आपका व्यापार अगर विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

वृष राशि: आपकी राशि से त्रिग्रही योग का निर्माण दूसरे भाव में हो रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। धन आगमन के नए स्त्रोत बन सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।