कहते हैं मनुष्य के हाथ मेंं उसका वर्तमान, भूत और भविष्य छुपा हुआ होता है। हस्तरेखा अनुसार व्यक्ति के हाथ देखकर उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथ में धन रेखा सबसे महत्वपूर्ण होती है। ये रेखा हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। आपको बता दे कि ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती या फिर होती है कटी- पिटी हुई होती है लेकिन जिनके हाथ में ये रेखा साफ- सुतरी होती है वो लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। साथ ही वो जीवन में खूब धन और शौहरत कमात हैं। आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में…
जमीन- जायजाद का मिलता है सुख:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथों में जीवन रेखा के साथत मंगल रेखा अंत तक जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा होने पर व्यक्ति को किसी संबंधी या किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है। साथ ही ऐसे लोग समाज में खूब सम्मान पाते हैं।
धन और मान- सम्मान की होती है प्राप्ति:
जिन लोगों के हाथ में धन रेखा साफ- सुतरी होती है, वो लोग काफी धनवान होते हैं। अगर हाथ में धन रेखा के साथ सूर्य रेखा भी सीधी और स्पष्ट हो तो व्यक्ति को लाइफ में धन के साथ-साथ मान- सम्मान की भी प्राप्ति होती है।
यहां हो त्रिभुज का चिह्न:
सूर्य पर्वत पर बना त्रिकोण हस्तरेखा शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। इस क्षेत्र पर बना त्रिभुज व्यक्ति को कला का जानकार और धनवान बनाता है। ऐसा व्यक्ति जन्म में भले ही कितना ही निर्धन क्यों ना हो, लेकिन वह अपनी मेहनत के दम पर खूब धन कमाता है और प्रसिद्धि को पाता है।
व्यक्ति बनता है बेहद धनवान:
गुरु यानी बृहस्पति पर्वत पर बना वर्ग का निशान व्यक्ति को धनवान बनाता है। ऐसे व्यक्ति कुशल प्रशासक और दूरदर्शी होते हैं। ऐसे व्यक्ति गरीब घर में पैदा होने के बाद भी अपनी मेहनत से उच्च पद तक पहुंचाता है। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं और इन लोगों को सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं।