Grah Gochar September 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह काफी खास साबित हो सकता है, क्योंकि इस मास कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ स्थिति में परिवर्तन हो सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है।। ऐसे में कई राशि के जातकों को लाभ, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर माह कुछ राशियों के लिए काफी खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि सितंबर माह किन राशियों के लिए होगा अच्छा।

गुरु वक्री और शुक्र मार्गी सितंबर 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 सितंबर की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर गुरु बृहस्पति मेष राशि में वक्री होंगे। इसके अलावा धन-वैभव के दाता शुक्र भी सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।

बुध मार्गी सितंबर 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 16 सितंबर 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि में मार्गी हो रहे हैं।

सूर्य गोचर सितंबर 2023

17 सितंबर, 2023 को दोपहर 1 बजकर 20 पर सूर्य अपनी सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मंगल अस्त सितंबर 2023

मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

सितंबर 2023 इन राशियों के लिए होगा अच्छा

मेष राशि

इस राशि के लिए सितंबर माह काफी खास हो सकता है। इस राशि में गुरु वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी सितंबर माह काफी खास हो सकता है। शिक्षा के लिए यह माह काफी खास साबित हो सकता है। पारिवारिक मामलों से छुटकारा मिल सकता है। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए सितंबर माह काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है।

सिंह राशि

सितंबर माह में सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन को सकता है। इसके साथ ही बिजनेस करने वालों को भी अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियां ही खुशियां आएगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।