कर्क राशि का मासिक राशिफल (जनवरी 2026)

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope)

कर्क राशि का मासिक राशिफल (जनवरी 2026): कर्क जातकों के लिए यह माह मध्यम फलदायी होने वाला है। जातकों को कामकाज के लिहाज से इस महीने काम में बाधाओं, विलंब और नौकरी में दबाव का सामना करना पड़ सकता है। जो जातक नए नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह माह उपयुक्त नहीं रहेगा। संभावना है कि कुछ जातकों की नौकरी चली जाए या फिर उनकी नौकरी या स्थान में कुछ बदलाव हों। व्यवसाय में संभव है इस महीने आपको ज्यादा आर्थिक लाभ ना हों। इसी के साथ आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ सकती हैं, जातकों को अनिश्चित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, इसके कारण आपके आर्थिक विकास में बाधा पड़ने की आशंका है। इस समय किसी नए काम की शुरुआत न करें, महीने के उत्तरार्ध में स्थिति में सुधार होगा। विवाहित जातकों को जीवन में संतुष्टि महसूस होगी। पारिवारिक मामले में कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल बनाएं रखने के लिए आपसी समझ और सहयोग की जरूरत होगी। इस माह जातकों की धार्मिक अनुष्ठान, आध्यात्मिक समारोह, और दान धर्म में रूचि बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टी से आपको दांतों में दर्द और आंखों में जलन हो सकती है। वयस्कों को पैर में दर्द की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शुभ दिनांक: 1, 2, 6,10,16, 20, 22, 24 अशुभ दिनांक: 3, 4, 7, 8 ,12, 17, 18
राशि व्यक्तित्व – कर्क

कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील…

राशि

Rashi 2026, Rashifal 2026, February 2026 rashifal, Monthly Horoscope 2026, grah gochar 2026 February , February 2026 Grah Gochar, February 2026 Horoscope, Lucky Rashi Of February 2026, Zodiac Sign , Horoscope 2026, Astrology 2026, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, मंथली राशिफल 2026, फरवरी माह 2026 का राशिफल, राशि 2026, राशिफल 2026, ज्योतिष 2026, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, फरवरी 2026 की लकी राशियां
February Rashifal 2026: फरवरी में इन 4 राशियों की लग सकती है लॉटरी, बुध-राहु की युति बदलेगा भाग्य, क्या आपकी राशि है शामिल?

Lucky Rashi Of February 2026: साल 2026 के दूसरे माह फरवरी में शनि, बुध, शुक्र, सूर्य सहित कई ग्रह अपनी…

राशि व्यक्तित्व