Rahu Transit 2022:  ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। इस परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है और यह किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के गोचर से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि: आपकी राशि से राहु देव का गोचर 11वें भाव में गोचर कर सकते हैं। जिसे आय और लाभ स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं।

कर्क राशि: आपके लिए राहु का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपके दशम स्थान पर गोचर करेंगे। जिसे नौकरी और करियर का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही प्रमोशन का भी योग बन रहे हैं। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी फायदा हो सकता है। वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं। (यह भी पढ़ें)- 29 अप्रैल को गोचर करेंगे कर्मफल दाता शनिदेव, इन 3 राशि वालों को हो सकता जबरदस्त धनलाभ

मीन राशि: आपकी राशि से राहु देव का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिसे धन और वाणी का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: नवरात्रि में पूजा करते समय वास्तु का रखें विशेष ध्यान, जानिए