Aaj Ka Tarot Rashifal 04 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 04 दिसंबर 2025): मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। आज रोहिणी नक्षत्र के साथ शिव, सिद्धि योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा गुरु बृहस्पति के अपने उच्च राशि कर्क में होने से हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल…
मेष राशि (सिक्स ऑफ़ पेंटाकल्स) (Aries Tarot Horoscope)
आज देने और पाने के संतुलन पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी उदारता आपको सम्मान और समृद्धि दिलाएगी। मदद स्वाभाविक रूप से आपके जीवन में आएगी। दयालु बनें। आपकी सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़कर वापस लौटेगी।
वृषभ राशि (द सन) (Taurus Tarot Horoscope)
आज खुशी, सफलता और सकारात्मकता आपके आसपास चमक बिखेर रही है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। मन की स्पष्टता आपको सच्ची प्रसन्नता का अनुभव कराएगी। यह दिन पूरी तरह शुभ और उज्जवल रहेगा।
मिथुन राशि (नाइन ऑफ़ वैंड्स ) (Gemini Tarot Horoscope)
आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब हैं। धैर्य और निरंतर प्रयास आपकी जीत सुनिश्चित करेंगे। हिम्मत न हारें। सफलता बस एक कदम दूर है।
कर्क राशि (टू ऑफ कप्स) (Cancer Tarot Horoscope)
रिश्तों में प्रेम, सामंजस्य और गहराई बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ संबंध और मजबूत होंगे। आपसी सम्मान और समझ भावनाओं को नई ऊंचाई देंगे। यह दिन प्रेम, शांति और भावनात्मक जुड़ाव से भरा रहेगा।
सिंह राशि ( द चेरियट) (Leo Tarot Horoscope)
आज आपके जीवन की दिशा साफ़ दिखाई देगी। दृढ़ निश्चय और अनुशासन आपके जीत के मार्ग को मजबूत करेंगे। आगे बढ़ने का यह सही समय है। संतुलन बनाए रखें। विजय आपके बहुत करीब है।
कन्या राशि (किंग ऑफ कप्स) (Virgo Tarot Horoscope)
भावनात्मक परिपक्वता आज आपके सभी फैसलों को संतुलित बनाएगी। शांत मन, करुणा और समझदारी से काम लें। आपकी स्थिर ऊर्जा किसी भी परिस्थिति में स्पष्टता लाएगी। आज दिल और दिमाग का अद्भुत संतुलन आपके साथ है।
तुला राशि (नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स) (Libra Tarot Horoscope)
आज आप अपने परिश्रम और मेहनत का फल पूरी तरह महसूस करेंगे। आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुख-सुविधाएं आपको घेरेंगी। खुद को सराहने का समय है। आप इसकी पूरी तरह से हकदार हैं।
वृश्चिक राशि (पेज ऑफ़ वैंड्स) (Scorpio Tarot Horoscope)
आज उत्साह, रचनात्मकता और नई ऊर्जा से भरा दिन है। नए विचार या मौके आपके मन को प्रेरित करेंगे। यह समय नए कदम उठाने के लिए उत्कृष्ट है। आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करें। इस समय आपकी आंतरिक प्रेरणा आपका मार्गदर्शन करेगी।
धनु राशि (केनाइट ऑफ़ कप्स) (Sagittarius Tarot Horoscope)
आज रोमांटिक और संवेदनशील ऊर्जा आपके आसपास रहेगी। आपकी अंतर्ज्ञान सही दिशा दिखाएगी। अपने दिल की आवाज़ सुनें। रचनात्मकता और सपने सहज रूप से प्रवाहित होंगे। करुणा और सहजता आपके दिन को खूबसूरत बनाएंगे।
मकर राशि (द एम्परर) (Capricorn Tarot Horoscope)
आज अनुशासन, योजनाओं की स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता आपका साथ देंगी। आपका दृढ़ व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सही रणनीति और ठोस निर्णय आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि (ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स) (Aquarius Tarot Horoscope)
आज सच्चाई और स्पष्टता आपके सामने बिल्कुल साफ़ रूप में आएगी। किसी समस्या का समाधान अचानक और तेज़ी से सूझेगा। निडर होकर अपनी बात रखें। आपके नए विचार सफलता का मार्ग खोलेंगे।
मीन राशि (टेन ऑफ़ वैंड्स) (Pisces Tarot Horoscope)
आज जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा भारी लग सकता है। याद रखें, हर काम अकेले करना जरूरी नहीं है। अनावश्यक दबाव छोड़ें। कार्य पूरे होने वाले हैं। थोड़ा विश्राम आपको नई ऊर्जा देगा और आपकी जीत को और भी सुखद बनाएगा।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
