Aaj Ka Tarot Rashifal 16 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 16 दिसंबर 2025): आज टैरो राशिफल बताता है कि सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा। मेष राशि के लिए योजना और दूरदृष्टि, वृषभ के लिए सहयोग, मिथुन के लिए सृजन, कर्क के लिए भावनात्मक नवीनीकरण, सिंह के लिए स्थिरता, कन्या के लिए न्याय, तुला के लिए स्पष्ट सोच, वृश्चिक के लिए रचनात्मकता, धनु के लिए प्रगति, मकर के लिए कर्म, कुंभ के लिए आशा और मीन के लिए भावनात्मक परिपूर्णता का दिन है।
वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। आज ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले सेह8ी मंगल विराजमान है। ऐसे में सूर्य और मंगल की युति से शक्तिशाली मंगलादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। साहस और आत्मविश्वास की भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल…
मेष राशि (Two of Wands)(Aries Tarot Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए आज योजना और दूरदृष्टि का दिन है। टू ऑफ वांड्स संकेत देता है कि आप अपनी सुरक्षित सीमाओं से बाहर की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। यात्रा, करियर में बदलाव या कोई साहसिक विचार मन में आकार ले सकता है। आज जल्दबाज़ी नहीं, बल्कि अगला कदम सोच-समझकर तय करने का समय है।
धन के दाता शुक्र हुए अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धन हानि के साथ सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
वृषभ राशि (Six of Pentacles)(Taurus Tarot Horoscope)
वृषभ राशि के जीवन में आज सहयोग और संतुलन की ऊर्जा है। सिक्स ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि देना और पाना दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण रहेंगे। आर्थिक सहायता, मार्गदर्शन या कोई अनुकूल समाचार मिल सकता है। आपकी उदारता ही आज सबसे बड़ी पूंजी बनेगी।
मिथुन राशि (The Magician) (Gemini Tarot Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए आज सृजन और शुरुआत का दिन है। द मैजिशियन आपकी सोच, शब्दों और इरादों को शक्ति देता है। कोई नया प्रोजेक्ट, बातचीत या जीवन का नया अध्याय शुरू हो सकता है। ब्रह्मांड आपके फोकस पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है। सोच-समझकर संकल्प लें।
कर्क राशि (Ace of Cups) (Cancer Tarot Horoscope)
कर्क राशि के लिए आज भावनात्मक नवीनीकरण का संकेत है। ऐस ऑफ कप्स प्रेम, करुणा और नई भावनाओं के प्रवाह को दर्शाता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी या आत्मिक शांति का अनुभव होगा। खुला दिल रखें। यही आपको सुकून देगा।
सिंह राशि (Ten of Pentacles) (Leo Tarot Horoscope)
सिंह राशि के चारों ओर स्थिरता और सुरक्षा का वातावरण है। टेन ऑफ पेंटाकल्स दीर्घकालीन सफलता, पारिवारिक सहयोग और आर्थिक मजबूती का संकेत देता है। किसी बड़े निर्णय को लेकर आश्वस्ति मिलेगी। आज भविष्य की नींव को मज़बूत करने का उत्तम समय है।
कन्या राशि (Justice) (Virgo Tarot Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए आज सच और संतुलन सामने आएगा। जस्टिस कार्ड बताता है कि उलझे मामलों में स्पष्टता आएगी। चाहे वह काम से जुड़ा हो या व्यक्तिगत। आप वही चुनेंगे जो सही है, न कि सिर्फ अपेक्षित। ईमानदारी और ज़िम्मेदारी आपको समाधान की ओर ले जाएंगी।
तुला राशि (Queen of Swords)(Libra Tarot Horoscope)
तुला राशि की सबसे बड़ी ताकत आज आपकी स्पष्ट सोच और सटीक संवाद है। क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स भावनात्मक भ्रम हटाकर सच बोलने का साहस देती है। सीमाएं तय करना ज़रूरी होगा। याद रखें, ईमानदारी से ही वास्तविक संतुलन बनता है।
वृश्चिक राशि (Knight of Cups) (Scorpio Tarot Horoscope)
वृश्चिक राशि के लिए आज भावनाएं और रचनात्मकता सक्रिय होंगी। नाइट ऑफ कप्स किसी प्रेम संदेश, आमंत्रण या प्रेरणा का संकेत देता है। दिल की सुनें और सहजता से आगे बढ़ें। एक भावनात्मक यात्रा की शुरुआत संभव है।
क्या एकादशी को तुलसी तोड़ना और जल चढ़ाना है अशुभ? प्रेमानंद महाराज जी ने दूर किया वर्षों पुराना संशय
धनु राशि (Three of Wands)(Sagittarius Tarot Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए विस्तार और प्रगति का संकेत है। थ्री ऑफ वांड्स बताता है कि आपकी मेहनत अब परिणाम की ओर बढ़ रही है। दूर से जुड़े अवसर, यात्रा या नए सहयोग सामने आ सकते हैं। आशावान रहें। क्षितिज खुल रहा है।
मकर राशि (Eight of Pentacles)(Capricorn Tarot Horoscope)
मकर राशि के लिए आज कर्म और कौशल का दिन है। ऐट ऑफ पेंटाकल्स आपकी मेहनत, अनुशासन और सीखने की लगन को दर्शाता है। छोटे प्रयास भविष्य में बड़े लाभ देंगे। काम में डूबना आज संतोष और उद्देश्य देगा।
कुंभ राशि (The Star) (Aquarius Tarot Horoscope)
कुंभ राशि के लिए आज आशा और उपचार की ऊर्जा है। द स्टार कार्ड मानसिक शांति, प्रेरणा और आत्मिक जुड़ाव का संकेत देता है। भीतर से हल्कापन महसूस होगा और जीवन की दिशा स्पष्ट दिखेगी। संकेतों पर भरोसा करें। आप सही राह पर हैं।
मीन राशि (Ten of Cups) (Pisces Tarot Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज भावनात्मक परिपूर्णता का दिन है। टेन ऑफ कप्स प्रेम, पारिवारिक सुख और संतोष का प्रतीक है। अपनों के साथ बिताया समय मन को भर देगा। कृतज्ञता और शांति आपके दिन की पहचान बनेंगी।
