Aaj Ka Rashifal 8 January 2025: पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज आश्विनी, भरणी नक्षत्र के साथ सिद्धि और साध्य योग के साथ सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। कुछ राशियों पर गणेश जी की विशेष कृपा हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ राशिफल
आपका आत्मविश्वास आज बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। परिवार में किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशिफल
आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्क बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशिफल
भावनात्मक मामलों में आज सतर्क रहें। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
सिंह राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन के मामले में सतर्क रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशिफल
आज आपके काम की तारीफ होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और नियमित व्यायाम करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
तुला राशिफल
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझाएं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन संयम और धैर्य से काम लेने का है। विवादों से दूर रहें। धन के मामलों में सतर्कता बरतें। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 3
धनु राशिफल
नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है। यात्रा के दौरान नई जानकारियां मिल सकती हैं। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
मकर राशिफल
आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। धन लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10
कुंभ राशिफल
आज आपका रचनात्मक पक्ष उभरकर आएगा। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
मीन राशिफल
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आज आवश्यक है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में धैर्य और ईमानदारी से सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12