Onion Juice Home Remedies: प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं। प्याज का रस अनेक बीमारियों और समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद लाभकारी होता है। सब जानते हैं कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाना चाहिए लेकिन इसके अलावा भी अनेक घरेलू उपायों में प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्याज का रस किन घरेलू उपचारों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए:
प्याज के रस में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है साथ ही यह आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए भी जरुरी होता है। प्याज का रस पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए लाभकारी होता है।

सांस की समस्या को दूर करता है:
प्याज का रस सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए लाभकारी होता है। यह सांस की नली में बैक्टीरिया और कफ को खत्म करता है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

बालों की समस्या दूर करता है:
प्याज के रस को स्कैल्प में लगाना बेहद लाभकारी होता है। यह रुसी को दूर करता ही है, साथ ही बालों को झड़ने से भी बचाता है। इसके अलावा यह जुंओं की समस्या को दूर करने के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।

मधुमक्खी के काटने पर:
मधुमक्खी के काटने पर प्याज का रस लगाने पर तुरंत राहत मिलती है। इससे दर्द कम होता है और डंक आसानी से निकल जाता है। मधुमक्खी के डंक के दर्द को दूर करने के लिए इसका उपयोग घरेलू उपाय के रुप में कर सकते हैं।

(और Health News पढ़ें)