World Music Day 2024: म्यूजिक मन से जुड़ा हुआ है और आपका मन ही है जो आपके शरीर को चलाता है। जी हां, एक बीमार मन के साथ शरीर काम नहीं कर पाता है। ऐसे में म्यूजिक से पूरे शरीर में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है। दरअसल, म्यूजिक सुनने का सीधा असर आपके दिमाग पर होता है और फिर ये व्यापक तरीके से आपके शरीर के लिए काम करता है। ये न सिर्फ ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है बल्कि हैप्पी हार्मोन्स को भी बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा भी म्यूजिक सुनने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
म्यूजिक सुनने से हमारे शरीर में क्या होता है?
ब्रेन का काम काज तेज होता है
जैसे ही आप म्यूजिक सुनते हैं तो इसका व्यापक असर न्यूरोट्रांसमीटर (health benefits of music on the brain) पर होता है जो कि आपके ब्रेन सेल्स को तेजी से काम करने में मदद करता है। इसकी वजह से ब्रेन के दोनों हिस्से एक्टिव हो जाते हैं और आपका ब्रेन अपनी पूरी गति से काम करता है।
डोपामाइन बढ़ाने में मददगार
जैसे ही आपका मस्तिष्क किसी विशेष गीत से परिचित हो जाता है, आपका शरीर डोपामाइन जारी करता है। इससे शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं और आप मोड चेंज होता है। इससे आप खुश रहते हैं और आपके मन में उत्साह बढ़ता है। साथ ही म्यूजिक सुनना आपके ब्रेन के लिए किसी एक्सरसाइज की तरह काम करता है और जिससे इस हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता जाता है।
स्ट्रेस और एंग्जायटी से बचाता है
म्यूजिक आपके मन को खुश करता है और हर प्रकार के स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। इसे ऐसे समझें कि जैब आप म्यूजिक सुनते हैं तो आपके दिल की धड़कन और सांस लेने की स्पीड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह संबंध बता सकता है कि क्यों आरामदायक संगीत हृदय गति, श्वास दर और ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। इसलिए जब आपको दर्द, तनाव और चिंता हो तो म्यूजिक सुनना राहत प्रदान कर सकता है।
इसके अलावा म्यूजिक मेमोरी बूस्टर की तरह भी काम करता है और आपकी याददाश्त बढ़ाता है। तो इन तमाम कारणों से आपको म्यूजिक सुनना चाहिए। तो अपने पसंद के अनुसार म्यूजिक सुनें। यहां तक अगर आपको नींद नहीं आती है तो हल्का म्यूजिक प्ले करें जो कि आपको चैन से सोने में मदद करेगी।
