बहुत से लोग इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि उनकी हाइट के हिसाब से उनका वजन कितना होना चाहिए? हालांकि सभी इंसानों का उनकी उम्र और हाइट के मुताबिक एक जैसा वजन होना संभव नहीं है। पुरुषों और महिलाओं का वजन उनकी उम्र और हाइट के मुताबिक अलग-अलग होता है। बात करें महिलाओं की तो उनकी हाइट उनकी उम्र और शारीरिक बनावट पर निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर BMI (Body Mass Index) के आधार पर उनका वजन तय किया जाता है। महिलाओं का वजन उनके बॉडी स्ट्रक्चर पर भी निर्भर करता है। जिन महिलाओं की हड्डियां भारी होती है उनके लिए 2–3 किलो ज्यादा वजन भी सामान्य माना जा सकता है। किसी भी इंसान का हेल्दी वेट उसकी हेल्थ कंडीशन,बॉडी एक्टिविटी और उम्र पर निर्भर करता है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापा ज्यादा होता है जिसे वो कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के ट्रिक्स अपनाती हैं। महिलाओं की बॉडी में फैट का जमाव सबसे ज्यादा उनकी कमर, हिप्स और पेट के आस-पास होता है। इस मोटापा को घटाने के लिए वो बेहद मशक्कत करती हैं। मेडिकल साइंस के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों में जीन और बायोलॉजिकल अंतर होने के कारण महिलाओं को वजन घटाने में परेशानी होती है।
 
बढ़ते मोटापा को देखकर महिलाएं हैवी वर्कआउट करती हैं और डाइटिंग करती है जिससे उनका मोटापा हद से ज्यादा घट जाता है। महिलाओं को उनकी हाइट के हिसाब से उनके वजन का अंदाजा होना जरूरी है। लड़कियों में बचपन से 10 साल तक सामान्य विकास होता है और धीमी गति से होता है। 10–14 साल में हार्मोनल बदलाव के कारण तेजी से हाइट बढ़ती है और वजन में भी बदलाव होता है।

पीरियड्स की शुरुआत आमतौर पर 11–13 साल में होती है इसके बाद लड़कियों की हाइट लगभग 2–3 साल तक ही बढ़ती है लेकिन वजन में हर उम्र में बदलाव होता है। अब सवाल ये उठता है कि हाइट के मुताबिक महिलाओं का वजन हर उम्र में कितना होना चाहिए। आइए जानते हैं कि हाइट के मुताबिक महिलाओं का वजन कितना होना चाहिए।

महिलाओं की ऊंचाई के अनुसार आदर्श वजन (BMI: 18.5–24.9 के अनुसार)

ऊंचाई (Feet/Inch)आदर्श वजन (Kg में)
4’10” (147.3 cm)41 – 52 kg
4’11” (149.9 cm)43 – 54 kg
5’0″ (152.4 cm)45 – 56 kg
5’1″ (154.9 cm)46 – 58 kg
5’2″ (157.5 cm)47 – 59 kg
5’3″ (160 cm)49 – 61 kg
5’4″ (162.5 cm)50 – 63 kg
5’5″ (165 cm)52 – 65 kg
5’6″ (167.6 cm)53 – 67 kg
5’7″ (170.2 cm)55 – 69 kg
5’8″ (172.7 cm)57 – 70 kg
5’9″ (175.3 cm)58 – 72 kg
5’10” (177.8 cm)60 – 74 kg

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करी पत्ता का सेवन इन 4 तरीकों से करें, नस-नस से निकल जाएगी गंदी चर्बी, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।