यह तो हम सभी जानते ही हैं मानव जीवन सूरज की रोशनी और उर्जा के बिना नामुमकिन है। सूरज की किरणों से जो गर्मी हमें मिलती है वह हमारी जिंदगी के लिए जरुरी है। सूरज का विज़िबल स्पेक्ट्रम हमारे विज़न को सक्षम बनाने के लिए जरुरी है। आजकल हम लोग सूरज की यूवी किरणों से बचने के लिए धूप लेने बचते हैं। हालांकि ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपके शरीर को सूरज की किरणों से जो विटामिन डी मिलता है वह कई समस्याओं से आपको दूर रखने में मदद करता है। सूरज की किरणें आपके लिए फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं आपको सर्दियों में सनबाथ क्यों लेना चाहिए।

सीजनल डिप्रेशन से दूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि धूप ना मिलने से लोगों को सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर हो सकता है। कुछ लोगों को मौसम बदलने के कारण डिप्रेशन होने की शिकायत होती है और इसके पीछे का एक कारण सूरज की रोशनी का कम होना माना जाता है। इसलिए सर्दियों मे खासतौर पर आपको 30 मिनट के लिए धूप लेनी चाहिए।

विटामिन डी की आपूर्ति
सूरज की किरणों का सबसे बड़ा फायदा आपको विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा के रूप में होता है। सूर्य विटामिन डी का एक प्राकृतिक स्रोत है। हमारी त्वचा सूरज की किरणों से विटामिन डी का अवशोषण करती है जिसे हमारा शरीर इस्तेमाल करता है।

थकान कम होगी
अगर आपके शरीर में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है तो आपको थकावट की समस्या कम होती है। इसके विपरीत, अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं।

घाव भरने में आसानी
किसी तरह की चोट लगने या सर्जरी कराने के बाद घाव को भरने में समय लगता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो यह समय और अधिक हो सकता है। धूप लेने से आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल जाता है।