Self-Care tips: हम में से ज्यादातर लोग हमेशा इतनी भागादौड़ में रहते हैं कि हमारे पास अपने लिए शायद ही कभी समय बचता है। हमारी पर्सनल और वर्क लाइफ ने हमें इतना व्यस्त बना दिया है कि हम अपने मानसिक स्वास्थ्य और खुशी के बारे में सोचना ही भूल गए हैं। खुद की देखभाल करना ना केवल हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अगर हम स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो हमें उन चीजों को समय देना चाहिए जो हमें खुशी देती हैं और शारीरिक और मानसिक रुप से हमें स्वस्थ रखते हों। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके इस बिजी शिड्यूल में भी आपको फिट रख सकते हैं।
1. फिट रहने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी होता है। यह हमें स्वस्थ रखने और हमारी सेहत में सुधार करने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक्सरसाइज आवश्यक है।
2. हर रोज एक जैसे काम करने से आप बोरियत का शिकार हो जाते हैं जिससे आपकी क्रिएटिविटी कम होती जाती है। इसलिए नई चीजों में खुद को शामिल करने से आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
3. हम सभी को अपने काम से ब्रेक लेने की जरूरत होती है। हमारे दिमाग और हमारे शरीर दोनों को स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए आराम की जरुरत होती है। इसलिए समय-समय पर ब्रेक लेते रहना चाहिए।
4. एक समय में एक ही काम करें। ऐसा करने से आपको अच्छा परिणाम मिलेगा और आपको अच्छा महसूस भी होगा।
5. जब भी आप दुखी हो या आपको गुस्सा आ रहा हो तो एक लंबी सांस लें और जब आप अंदर से बाहर सांस छोड़ रहे हो तो उसी सांस पर ध्यान लगाए रहें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
6. यदि मुमकिन हो तो दिन में एक छोटी सी झपकी लेनी चाहिए। ऐसा करने से आप एकदम ताजा महसूस करेंगे।
7. अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए, जिनके साथ आप खुश रहते हैं। औऱ उनके साथ समय-समय पर घूमने भी चले जाना चाहिए।
8. अपने आप को दूसरों से कंपेयर करना छोड देना चाहिए। ऐसा करने से आप दूसरों से जलने लगते हो औऱ दुखी रहने लगते हो।
(और Health News पढ़ें)