Joint Pain: सर्दियों का मौसम आते ही पुराने दर्द और जोड़ों में दर्द उभरने लगते हैं। इसके अलावा सर्दियों में फ्लू और कई संक्रमण बढ़ जाते हैं, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और कई बीमारी लगते की संभावना बढ़ जाती है। बुजुर्गों को सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है, जिससे चलने-फिरने और कामकाज करने में कठिनाई होती है। अमेरिकन नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक, भारत में 6.2 करोड़ लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे कई बार सवाल आता है कि सर्दियों में ही जोड़ों में दर्द क्यों बढ़ता है? तमिलनाडु के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कार्तिक दयालन ने सर्दियों में बढ़ती जोड़ों की समस्या का कारण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ों के दर्द से बचाव कैसे करना है वो भी बताए हैं।

डॉ. कार्तिक दयालन के मुताबिक, सर्दियों में शरीर की ठंड झेलने की क्षमता कम हो जाती है। इस मौसम में बुजुर्गों के लिए जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन जाती है। एनर्जी में कमी या मांसपेशियों में अकड़न के कारण जोड़ों में दर्द हो सकता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में धूप कम निकलती है जिससे शरीर को पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता। जिसके चलते रुमेटीइड गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस और एंकिलॉजिंग जैसी समस्याएं अधिक होने की संभावना बढ़ जाती है।

जोड़ों के दर्द से बचने के लिए क्या करें?

  • हल्का व्यायाम- सर्दियों में हल्का व्यायाम करने से जोड़ों का दर्द कम किया जा सकता है।
  • गर्म पानी की सिकाई- जोड़ों पर गर्म पानी की सिकाई करना भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे अकड़न में राहत मिलती है।
  • धूप लें- धूप में कुछ समय बिताने से शरीर को विटामिन डी मिलता है।
  • खानपान अच्छा करें- सर्दियों में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त खाना बहुत फायदेमंद होता है।

पैदल चलना

सर्दियों में जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए हल्का व्यायाम करना चाहिए। जैसे योग, पैदल चलना और तैराकी आदि। इससे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और शरीर एक्टिव रहता है। इसके साथ ही मांसपेशियों की कठोरता भी कम होती है।

फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं

इनके साथ ही नियमित रूप से कार्डियो भी करना चाहिए। मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करने के लिए हल्का वजन उठा सकते है। योग और एरोबिक्स से मांसपेशियों का लचीलापन बढ़ता है और उनके बीच घर्षण कम होता है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं।

हालांकि, जोड़ों के दर्द का स्थायी समाधान पाने के लिए किसी आर्थोपेडिक सर्जन से परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि जोड़ों की बीमारियों के अलग-अलग चरण होते हैं, इसलिए मौसमी बदलावों के अनुसार उपचार बहुत आवश्यक है।

इसके अलावा सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई का साग भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।