आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। ज्यादातर लोग कब्ज और जीआरडी (GERD) की दिक्कत से परेशान हैं। इसके अलावा लोगों में डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियां भी आम होती जा रही हैं। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देगा होगा। ऐसे में इन 5 बीजों का सेवन पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इनसे मिलने वाले मल्टीन्यूट्रीएंट्स शरीर के लिए स्टैमिना बूस्टर फूड की तरह भी काम करते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये बीज और दूध में इन्हें मिलाकर खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

दूध में मिलाकर खाएं ये 5 बीज

-सफेद तील के बीज
-फ्लैक्स सीड्स
-चिया सीड्स
-पंपकिन सीड्स
-सूरजमुखी के बीज
आपको करना ये है कि इन बीजों को दूध में उबाल लें और फिर इनका सेवन करें।

सेहत से जुड़ी इन 3 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

कब्ज और बवासीर में फायदेमंद

इन पांच बीजों का सेवन कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है। ये बीज फाइबर से भरपूर हैं जो कि आंतों के काम काज को तेज करते हैं और फिर मल त्याग को आसान बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये मल को मुलायम बनाकर बवासीर की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये बवासीर के मरीजों में दर्द और कमजोरी को भी कम करने में मददगार है।

स्टैमिना बूस्टर

इन बीजों को दूध में मिलाकर खाना स्टैमिना बूस्टर की तरह काम करता है। ये शरीर में एनर्जी बढ़ाने के साथ कमजोरी से बचाने में मददगार है। इसके अलावा जो लोग एक्सरसाइज कर रहे हैं या फिर कोई फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं उनके लिए भी इन बीजों का सेवन फायदेमंद है।

हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार

हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आपको इन बीजों का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन, दोनों को बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए पुरुष हो या महिला हर किसी के लिए ये फायदेमंद है। ये हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ मूड स्विंग्स और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको इन 5 बीजों को खाना चाहिए।