अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो बॉडी से लेकर ब्रेन तक की हेल्थ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। टाइट खोल में बंद ब्रेन जैसे आकार वाला यह ड्राई फ्रूट एनर्जी को बूस्ट करता है और शरीर को अंदर से पोषण देता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट इसे सुपरफूड बनाते हैं। ये तत्व दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने, याददाश्त सुधारने, पाचन को सपोर्ट करने, दिल की सेहत को बेहतर रखने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।
verywell health के मुताबिक अगर इस सुपरफूड को सही समय पर खाया जाए तो बॉडी को इससे पूरा पोषण मिलता है। अलग अलग समय में अखरोट का सेवन अलग-अलग तरह से बॉडी को फायदा पहुंचाता है। अगर आप सुबह वर्कआउट करते हैं और बॉडी को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो आप अखरोट का सेवन वर्कआउट से पहले या फिर वर्कआउट करने के बाद कर सकते हैं।
अखरोट वर्कआउट के दौरान एनर्जी बूस्ट करता है और पाचन सुधारता हैं। 30 ग्राम अखरोट में 4.4 ग्राम प्रोटीन होता है जो मसल रिकवरी और मसल बिल्डिंग में मदद करता है। 1 औंस अखरोट में करीब 200 कैलोरी और 21 ग्राम हेल्दी फैट होते हैं, जो लंबी एक्सरसाइज के दौरान शरीर को लगातार ऊर्जा देते हैं। रनिंग या भारी काम करते समय अखरोट शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता हैं और बॉडी का टेम्परेचर भी बैलेंस रखता हैं।
सोने से पहले करें अखरोट का सेवन
एक छोटे अध्ययन में पाया गया है कि अगर रात के खाने में 40 ग्राम अखरोट 8 हफ्तों तक नियमित रूप से खाए जाएं, तो नींद की क्वालिटी में noticeable सुधार हो सकता है। अखरोट में प्राकृतिक मेलाटोनिन होता है, जो नींद लाने वाले हार्मोन के रूप में काम करता है। इसके अलावा इसमें ट्रिप्टोफैन भी पाया जाता है, जिससे शरीर मेलाटोनिन बनाती है। रात में खाने के बाद 4–5 अखरोट का सेवन करने से नींद गहरी, शांत और अधिक आरामदायक हो सकती है।
पाचन में होता है सुधार
एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना 43 ग्राम अखरोट 8 हफ्तों तक खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो इम्युनिटी बूस्ट होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है।
कोलेस्ट्रॉल में करता है सुधार
30 ग्राम अखरोट में 17.7 ग्राम अनसैचुरेटेड फैट होता है। रोज आधा कप अखरोट खाने से LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत बेहतर बनती है।
दिल के रोगों से होता है बचाव
अखरोट खाने वालों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम पाया गया है। ये दिल की धमनियों में सूजन और ब्लॉकेज बनने से रोकता हैं।
मूड और मानसिक हेल्थ में होता है सुधार
56 ग्राम अखरोट रोज खाने वाले लोगों में तनाव कंट्रोल रहता है। इसका सेवन करने से अवसाद के लक्षण कम होते हैं। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मानसिक सेहत में सुधार करता है और तनाव को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से दिमाग शांत रहता हैं।
अखरोट खाने का बेस्ट टाइम
- अगर आप अखरोट का सेवन बॉडी को एनर्जी देने के लिए करना चाहते हैं तो आप वर्कआउट से पहले या बाद में अखरोट खाएं।
- पाचन (Digestion) को ठीक रखने के लिए अखरोट खाना चाहते हैं तो दिन में कभी भी अखरोट खा सकते हैं।
- नींद (Sleep) में सुधार करना चाहते हैं तो रात के खाने के साथ अखरोट खाएं।
- दिल की सेहत में सुधार करना है तो रोज 1–1.5 मुट्ठी किसी भी समय अखरोट खा सकते हैं।
- वजन कंट्रोल करना है तो आप अखरोट का सेवन सुबह या मिड-स्नैक के रूप में कर सकते हैं।
नॉर्मल HbA1c होने के बावजूद डायबिटीज मरीजों में फास्टिंग शुगर रहता है ज्यादा, ये 5 बड़े कारण हो सकते हैं जिम्मेदार,पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
