Empty Stomach Side Effects: अक्सर लोगों को लगता है कि खाली पेट रहना वजन कम करने जैसी चीजों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है ये स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक होता है? इसके अलावा कई लोगों को इस बात की भी सही जानकारी नहीं होती है कि खाली पेट क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इस वजह से उनका स्वास्थ्य कई बर बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। ऐसे में आपको इन चीजों से बिल्कुल रुबरु होना चाहिए ताकि आप हेल्दी और फिट रह सकें। ladyironchef वेबसाइट के अनुसार खाली पेट कभी भी दवा नहीं खाना चाहिए, इसके अलावा और भी कई चीजों को करने से परहेज करना चाहिए।
दवा ना लें: कई ऐसी दवाइयां होती हैं जिन्हें खाली पेट लेना ना सिर्फ उसके प्रभाव को कम करता है बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। इसके लिए आप दवा को पानी के बजाय दूध के साथ ले सकते हैं। दूध दवा के प्रभाव को बनाएं रखता है।
एक्सरसाइज ना करें: कभी भी खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिए। ऐसा करना बॉडी के मसल्स मास को बढ़ा देता है। इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि वर्कआउट के दौरान शरीर को पर्याप्त मात्रा में फैट और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसलिए हमेशा कुछ खा कर ही वर्कआउट करना चाहिए।
चाय या कॉफी ना पिएं: अक्सर लोग आलस दूर करने के लिए खाली पेट चाय या कॉफी पी लेते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खाली पेट कॉफी या चाय पीने से आपके पेट का एसिड लेवल बढ़ जाता है और उल्टी या कब्ज की समस्या हो जाती है।
एसिडिक फूड या फ्रूट्स ना खाएं: कुछ फूड्स या फल में केमिकल होते हैं जो आपके पेट के एसिडिक जूस के साथ बुरी तरह से प्रतिक्रिया करते हैं। खाली पेट टमाटर खाने से अघुलनशील जेल बनते हैं, जो पेट के पथरी का कारण बनते हैं या जिन्हें ‘पेट की पथरी’ भी कहा जाता है।
च्यू गम ना खाएं: जब आप खाली पेट च्यू गम खाते हैं तो पाचन एसिड एक खाली पेट के अस्तर को नष्ट कर देता है। साथ इसके कारण ना सिर्फ गैस्ट्रिटिस होने की संभावना बढ़ जाती है बल्कि मसूड़ें भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।
(और Health News पढ़ें)

