Herbal Teas for Diarrhea: डायरिया की समस्या के दौरान बोवेल मूवमेंट्स बढ़ जाता है और आपको बार-बार बाथरुम का रुख करना पड़ता है। हम में से लगभग सभी लोगों ने इस समस्या का एक बार तो सामना किया ही होगा। डायरिया दो तरह से हो सकता है, गंभीर और लंबे समय तक रहने वाला। डायरिया के कारण आपको काफी अहजता होती है और अगर यह लंबे समय तक रहे तो वास्तव में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। डायरिया के दौरान आपको खान-पान में सही बदलाव करने की जरुरत होती है। हर्बल टी एक हेल्दी ड्रिंक है जो डायरिया की समस्या से राहत दिलाता है। आइए जानते है कि डायरिया की समस्या मे कौन सी हर्बल टी पिएं।

अदरक की चाय:
अदरक की चाय डायरिया की समस्या के लिए सबसे लाभकारी चाय है। आप इसे बाजार से खरीद सकते हैं या आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। अदरक डायरिया के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और डायरिया को कम करता है।

पुदीने की चाय:
पुदीना एक लाभकारी हर्ब है। इसमें एंटी बेक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो गैस, अपाचन और डायरिया को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही यह पेट के दर्द को ठीक करता है। आप पुदीने को पीस कर इसका रस निकाल लें और इसे गर्म पानी में मिलाकर चाय बना सकते हैं।

लेमन टी:
आप बाजार से लेमन टी खरीद सकते हैं या घर पर ही लेमन टी बना सकते हैं। एक कप गर्म पानी में नींबू का थोड़ा रस मिलाएं। इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर को हील करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी:
ग्रीन टी में टैनिन पाएं जाते हैं जो आंत के म्यूकस मेंमबरेंस के लिए एक एस्ट्रिंजेंट के तौर पर काम करते हैं। यह आंत की इंफ्लेमेशन को कम करती है और पेट को आराम दिलाकर डायरिया से राहत दिलाती है। दिन में दो कप ग्रीन टी का सेवन करें।

(और Health News पढ़ें)